रणवीर भी नहीं जाएंगे काॅमेडी नाइट्स बचाओं में
रणवीर भी नहीं जाएंगे काॅमेडी नाइट्स बचाओं में
Share:

अभिनेता रणवीर सिंह को अपनी फिल्म बेफिक्रे के लिए लोगों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। वह फिलहाल इस फिल्म के प्रमोशन के लिए कई टीवी शो में जा रहे है। इस बीच एक हैरान करने वाली खबर आ रही है कि रणवीर ने काॅमेडी नाइट्स बचाओं में जाने इंकार कर दिया है।

बता दें इस शो में सेलिब्रिटी से बेहुदा मजाक किए जाते है। जो कई बार हमारे फिल्मी सितारों को दिल तक चुभ जाते हैं। आखिरकार वह भी फिल्म स्टार होने से पहले एक इंसान ही तो है। इससे पहले इस शो में जाॅन अब्राहम ने आने से मना कर दिया था। 

हालांकि इस शो के निर्माताओं ने इस शो की स्क्रिप्ट पहले से अब तक कई सुधार किए है। पहले स्टारर्स को स्क्रिप्ट नहीं बताई जाती थी लेकिन जब स्टार इस शो से कन्नी काटने लगे तो शो की स्क्रिप्ट बताई जाने लगी। लेकिन निर्माताओं को उसका कुछ फायदा मिलता नहीं दिख रहा।

क्योंकि रणवीर जैसा बेफिक्र इंसान भी अगर इस शो में आने से मना कर दें तो भला इस शो में दूसरा कौन आएगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -