अपनी शादी के विषय में रणवीर बोले, अरे क्या बात कर रहे हो यार'....
अपनी शादी के विषय में रणवीर बोले, अरे क्या बात कर रहे हो यार'....
Share:

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के विषय में यह चर्चा अब जोरो पर चल रही है यह जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है तथा अभी दीपिका के भी विषय में यह सुनने में आया है की वह भी अब अपने होने वाले पति के लिए दिलचस्प खाना बनाने के उद्देश्य से अब कुकिंग में अपना विशेष ध्यान आकर्षित कर रही है व इसी के लिए दीपिका ने निर्णय लिया है की वह अब इटालियन कुकिंग कोर्स करने वाली है. गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का अभी कुछ समय पहले ही जन्मदिन मनाया गया था।

व उस दिन के बाद से ही बॉलीवुड की गलियों में यह चर्चा उड़ चली थी कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सगाई कर ली है व यह उस समय इस खबर ने काफी जोर पकड़ लिया था. अब इन दोनों के ही बारे में सुनने में आया है कि पर्दे की मस्तानी उर्फ दीपिका पादुकोण और बाजीराव यानी रणवीर सिंह जल्दी ही शादी कर सकते हैं। बता दे कि पेरिस में फिल्म 'बेफिक्रे' की शूटिंग खत्म करने के बाद रणवीर सिंह मुंबई लौट आए हैं। गुरुवार सुबह उन्हें एयरपोर्ट पर Adidas के ब्लैक एंड व्हाइट ट्रैक सूट में क्लिक किया गया।

जब एक रिपोर्टर ने शादी के बारे में रणवीर से सवाल किए तो उन्होंने कहा- अरे क्या बात कर रहे हो यार, सुबह-सुबह नींद भी पूरी नहीं हुई। वैसे, ऐसा बयान देकर न ही उन्होंने शादी की बात को नकारा न ही कन्फर्म किया। गौर हो कि रणवीर और दीपिका की हाल ही में एक अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान नजदीकियां नजर आई थीं। दीपिका रणवीर को फ्लाइंग किस देती भी दिखी थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो अब अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के बारे में पता चला है की वह जल्द ही अब इटालियन कुकिंग कोर्स सिखने वाली ।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -