रणवीर सेना के एरिया कमांडर को गोलियां दागी...
रणवीर सेना के एरिया कमांडर को गोलियां दागी...
Share:

पटना : होली के अवसर पर भोजपुर में एक हत्या हो गई। दरअसल यह हत्या प्रतिबंधित रणवीर सेना के क्षेत्रीय कमांडर विनोद पांडेय की हुई। होली के दिन विनोद पांडेय जब अपने घर में था। उसी दौरान विरोधी गुट के अपराधी उसके घर पहुंचे। दोनों ओर से फायरिंग हुई।

इस दौरान विनोद पांडेय की गोलियां समाप्त हो गईं, तो दूसरी ओर दूसरे गुट के अपराधियों ने घर में घुसकर उसे शूट कर दिया। आरोपी गोली मारकर फरार हो गए। विनोद को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई थी।

घटना को लेकर कहा जा रहा है कि दोनों गुटों में आपसी विवाद था। इस हत्या को आने वाले समय के पंचायत चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि विनोद पांडेय पर कई हत्याओं का आरोप था। उसका नाम माले नेता बुधराम पासवान की हत्या से भी जोड़ा गया था। अब विनोद की हत्या को लेकर जांच की जा रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -