अब रणवीर-आलिया का Love तड़का.....
अब रणवीर-आलिया का Love तड़का.....
Share:

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह जल्द ही बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल आलिया भट्ट के साथ में नजर आ सकते है. सूत्रों के मुताबिक खबर है कि बॉलीवुड की जानी मानी व मशहूर निर्देशको में गिने जाने वाली जोया अख्तर के बारे में पता चला है कि वह इन दोनों ही कलाकारों रणवीर सिंह व आलिया भट्ट को लेकर फिल्म बनाने वाली है। 

बॉलीवुड की मशहूर निर्देशको में गिने जाने वाली जोया अख्तर ने कहा है कि वह रणवीर सिंह व आलिया भट्ट को लेकर एक फिल्म बनाने वाली है. जोया ने कहा की यह पहली मर्तबा होगा जब रणवीर व आलिया एक साथ में नजर आएँगे. यह फिल्म रोमांटिक होगी जिसमें भरपूर कॉमेडी भी होगी. बताया जा रहा है कि रणवीर ने भी इस फिल्म के लिए हामी भर दी है।

आपको बता दे की आजकल रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के विज्ञापन को इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। शायद यही वजह है कि जोया अख्तर अपनी अगली फिल्म में रणवीर के अपोजिट आलिया को लेने की योजना बना रही हैं।   
          

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -