सोनिया गांधी के पड़ोसी बनने जा रहे रामनाथ कोविंद, मिला 12 जनपथ वाला बंगला
सोनिया गांधी के पड़ोसी बनने जा रहे रामनाथ कोविंद, मिला 12 जनपथ वाला बंगला
Share:

नई दिल्ली: एक तरफ द्रौपदी मुर्मू आज से राष्ट्रपति के रूप में नई पारी की शुरुआत कर रही हैं। वहीं, रामनाथ कोविंद का कार्यकाल भी आज ख़त्म हो रहा है। खबर है कि सेवानिवृत्ति के बाद अब रामनाथ कोविंद का अगला ठिकाना 12 जनपथ होगा। यह बंगला कभी केंद्रीय मंत्री रहे दिवंगत रामविलास पासवान का आवास हुआ करता था। खास बात है कि इसी बंगले में रहने के साथ ही कोविंद, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के पड़ोसी बन जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि रामनाथ कोविंद को जून में यह बंगला आवंटित किया गया था और उनके शिफ्ट होने की प्रक्रिया आज यानी सोमवार को ही पूरी हो जाएगी। गौर करने वाली बात यह है कि 12 जनपथ को मध्य दिल्ली के लुटियन्स स्थित बड़े बंगलों में से एक माना जाता है। वहीं, सोनिया का आवास 10 जनपथ इसके पास ही स्थित है। अगस्त 2021 में यह बंगला रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को आवंटित किया गया था। हालांकि, जमुई से लोकसभा सांसद और पासवान के बेटे चिराग के बंगला खाली नहीं करने के चलते वैष्णव यहां शिफ्ट नहीं हो सके थे। इसके बाद उन्होंने 32, पृथ्वीराज रोड स्थित नए आवास का रुख किया। इस साल जून में ही शहरी मामलों के मंत्रालय ने इस बंगले को खाली कराने की प्रक्रिया पूरी की है।

बता दें कि इस साल मार्च में दिल्ली उच्च न्यायालय ने पासवान परिवार की याचिका को खारिज कर दिया था। दरअसल, उन्होंने घर खाली करने के लिए और मोहलत मांगी थी। बता दें कि इसी आवास पर रामविलास पासवान करीब 3 दशक तक रहे थे।

कांवड़ यात्रा के बीच महंत की रेकी कर रहा था नाजिम, किसी को दे रहा था जानकारी..,गिरफ्तार

कांवड़ यात्रा: DM और SP ने धोए शिवभक्तों के पैर, अमरोहा से सामने आई सुखद तस्वीर

नेपाल ने नागरिकता संशोधन अधिनियम का समर्थन किया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -