रामनवमी पर होगा रामलला का 'सूर्य तिलक', राम मंदिर निर्माण समिति ने जारी की गाइडलाइन
रामनवमी पर होगा रामलला का 'सूर्य तिलक', राम मंदिर निर्माण समिति ने जारी की गाइडलाइन
Share:

अयोध्या: राम मंदिर में रामनवमी को लेकर कई आयोजन होंगे। सबसे विशेष होगा राम नवमी पर प्रभु श्री राम का 'सूर्य तिलक', प्रभु श्री राम के सूर्यतिलक पर, राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि, "हमने राम नवमी पर यहां आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रभु श्री राम के 'दर्शन' की सुविधा सुनिश्चित की है। हम अभ्यास कर रहे हैं कि सूर्य की किरणें दोपहर 12.16 बजे 5 मिनट के लिए भगवान के माथे पर पड़े। हम इसके लिए अहम तकनीकी इंतजाम कर रहे हैं तथा इसे कामयाब बनाने के लिए ट्रस्ट और वैज्ञानिक मिलकर काम कर रहे हैं। निर्माण कार्य चल रहा है तथा हम आश्वस्त हैं दिसंबर 2024 तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

रामनवमी को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट ने पुरे दिशानिर्देश जारी किए है। 
रामलला के वस्त्र बदलना एवं भोग लगाना यह सब चलते रहेंगे और साथ ही रामलला के दर्शन भी चलते रहेंगे।
लोकाचार है कि ईश्वर का भोग एकांत में होना चाहिए।
वस्त्र पहनने का काम दो-चार मिनट के लिए होगा, भोग लगाने के लिए वस्त्र पहनाने के लिए, अधो वस्त्र पहनाने तक के लिए पर्दा रहेगा।
भगवान को 4 बार भोग लगता है- प्रातः काल 6:30 बजे उसके पश्चात 9:00 बजे का भोग, जिसे निवेद बोलते हैं। 
दोपहर को 12:30 बजे फिर शाम को 4:00 बजे भोग लगेगा, यह अल्पकालिक क्रिया हैं, इसमें 2 मिनट से 5 मिनट तक का समय लगता है। तबतक धीरज रखना होगा।
भारतवर्ष से अयोध्या आने वाले भक्तों से हम हाथ जोड़कर निवेदन करेंगे कि भगवान का भोग लगाने, वस्त्र पहनाने के लिए चार बार थोड़ा समय देना होगा।
भगवान को वस्त्र बदलना वस्त्र पहनाना तथा उस वक़्त लगे परदे के लिए थोड़ा सा धीरज रखना होगा। 5 मिनट में पर्दा खुल जाएगा दर्शन चलते रहेंगे।
प्रातः काल श्रृंगार आरती के बाद मंगला आरती के पश्चात् भगवान का श्रृंगार, पूजा सब चलती रहेगी और दर्शन भी चलते रहेंगे।
दोपहर को 12:00 बजे के पहले भगवान का अभिषेक होगा, उत्सव प्रतिमाओं का अभिषेक होता रहेगा, रामलला के वस्त्र बदलने का काम चलेगा दर्शन भी चलेंगे।
अभी 9:30 बजे प्रवेश बंद हो जाता है, लेकिन रामनवमी के दिन, 17 तारीख को दर्शन रात्रि 11:00 बजे तक होंगे।
यदि हम दर्शन प्रातः 3:30 से या 4:00 बजे से प्रारंभ करें तो यह तकरीबन 19 घंटे का होगा, सब मिलाकर दर्शन 19 घंटे तक होंगे।
18 तारीख से फिर वही पुरानी व्यवस्थाएं शुरू हो जाएगी जो 15 और 16 को रहेंगी। 
दर्शनार्थी अपना मोबाइल, जूता-चप्पल, बड़े बैग और प्रतिबंधित सामग्री जितनी दूर हो उतनी दूर रखें।
अप्रैल 16, 17,18 और 19 को किसी भी प्रकार के पास जारी नहीं किये जाएंगे। 

सुप्रीम कोर्ट के जज को ही घोषित कर दिया गुस्ताख-ए-रसूल, ‘सर तन से जुदा’ के नारों के साथ सड़कों पर उतरी भीड़

ऐसा अनोखा परिवार... जिसमे है कुल 350 वोटर्स

मनोज तिवारी के खिलाफ कन्हैया कुमार, कांग्रेस ने जारी की नई सूची, पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे का टिकट काटा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -