मध्यप्रदेश के इस पूर्व मंत्री ने छोड़ा भाजपा का साथ, कांग्रेस में हुए शामिल
मध्यप्रदेश के इस पूर्व मंत्री ने छोड़ा भाजपा का साथ, कांग्रेस में हुए शामिल
Share:

नई दिल्ली : आगामी लोकसभा चुनाव से चंद महीने पहले मध्यप्रदेश भाजपा को झटका देते हुए पूर्व मंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. रामकृष्ण कुसुमरिया शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया ने उन्हें माला पहना कर किसानों के ‘आभार सम्मेलन’ में औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया। 

राहुल गाँधी ने बुलाई प्रदेश पार्टी अध्यक्षों की बैठक, प्रियंका भी रहेंगी मौजूद

यह भी बोले कुसुमरिया 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ‘आभार सम्मेलन’ मध्य प्रदेश की कांग्रेस नीत सरकार द्वारा किसानों के 2 लाख रुपए तक के कर्ज माफ करने पर राहुल का आभार प्रकट करने के लिए आयोजित किया गया था। इस दौरान, बुंदेलखंड के नेता कुसुमरिया ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल जी ने मध्य प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ कर बहुत बड़ा काम किया है। इसी के साथ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा की रीति-नीति के कारण हमें पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में आना पड़ा। भाजपा में बुजुर्गों को अपमानित किया गया।

क्या लोकसभा के साथ होंगे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, जानिए सीएम फडणवीस का जवाब

पूर्व मंत्री कुसुमरिया ने इसलिए छोड़ी पार्टी 

जानकारी के लिए बता दें डॉ. रामकृष्ण कुसुमरिया वर्ष 1977 में पहली बार दमोह जिले की हटा विधानसभा सीट से विधायक बने थे। इसके बाद वह दमोह सीट से चार बार और खजुराहो सीट से एक बार सांसद रहे। कुसुमरिया पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। गौरतलब है की प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा टिकट न दिए जाने से नाराज होकर उन्होंने दमोह सहित दो सीटों से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था.

कांग्रेस नेता चिदंबरम ने नाथ सरकार पर साधा निशाना, कहा गोकशी के लिए NSA लगाना गलत

चिटफंड घोटाले: जिस अधिकारी को बचा रही थी ममता, आज उसी अफसर पर सवाल दागेगी CBI

ब्राजील : फुटबॉल क्लब में आग लगने से कई खिलाड़ियों की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -