रामायण के चलते ट्रोल होने पर सोनाक्षी ने दिया मुंहतोड़ जवाब
रामायण के चलते ट्रोल होने पर सोनाक्षी ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Share:

इन दिनों दूरदर्शन पर फिर से प्रसारित हो रहे रामायण और महाभारत को लोग जमकर पसंद कर रहे हैं. शो को देखने के बाद लोग शो की जमकर तारीफें भी कर रहे हैं. वैसे सिर्फ यही नहीं रामायण के चलते दूरदर्शन के भी अच्छे दिन आ गए हैं और चैनल को बढ़िया टीआरपी मिल रही है. अब इस बीच रामायण के चलते एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. वहीं हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने इस ट्रोलिंग पर रिएक्शन दिया है. जी हाँ, हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने लॉकडाउन के बीच इंस्टाग्राम पर Ask Me A Question सेशन किया.

इस दौरान उन्होंने फैंस के हर सवाल के जवाब दिए. लेकिन इन सवालों के बीच कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश की. इस दौरान एक्ट्रेस से यूजर ने सवाल पूछा- 'संजीवनी कौन लाया था? अब क्योंकि ये वही सवाल था जिसके चलते सोनाक्षी की सोशल मीडिया पर खिंचाई हुई थी, तो उन्हें फिर उसी सवाल पर घेरने की कोशिश की गई.' वहीं अब इस बार सोनाक्षी सिन्हा जवाब के साथ तैयार थीं और उन्होंने उस यूजर को दो टूक कह दिया कि 'वो दूरदर्शन देख लें, उन्हें पता चल जाएगा.' वो कहती हैं- ''मुझ से कई लोग रामायण पर सवाल पूछ रहे हैं.

आप प्लीज दूरदर्शन पर रामायण देख लें, आपको सभी जवाब मिल जाएंगे. जय बजरंग बली.'' आप सभी को बता दें कि रामायण विवाद को सबसे ज्यादा तूल एक्टर मुकेश खन्ना ने दी थी जिन्होंने इस मुद्दे के जरिए कई बार सोनाक्षी को आड़े हाथ लिया. लेकिन सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा और महाभारत के दुर्योधन पुनीत इस्सर ने उनका समर्थन कर मुकेश खन्ना को आईना दिखाने का काम किया. जी दरअसल यह सब इसलिए क्योंकि सोनाक्षी एक बार केबीसी में आईं थीं और रामायण से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दे पाइन थीं.

लॉकडाउन में विराट पर चिल्लाने लगी अनुष्का, कहा- 'ऐ कोहली... क्या कर रहा है, चौका मार ना'

25 करोड़ दान देने को लेकर इस एक्टर ने साधा निशाना, कहा- 'रकम बताना जरुरी है क्या'

सनी सेल्फी पोस्ट कर प्रियंका चोपड़ा ने दिया खूबसूरत संदेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -