बिहार में है जंगल राज लौटने की संभावना
बिहार में है जंगल राज लौटने की संभावना
Share:

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह पर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों को नकार दिया है। दरअसल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के परिवार और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के परिवार के बीच फोन पर हुई चर्चा और एक सीट की खरीद-फरोख्त का आरोप सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ में राजनीतिक घमासान मच गया है। इस मामले में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री रमन सिंह के इस्तीफे की मांग की है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले को महत्व नहीं दिया है।

भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस में विचारों का अभाव है। वह सभी इस्तीफे मांगती है। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि वह मीडिया की खबरों और दूसरे दलों के आरोपों को हमला करने के एक अवसर के तौर पर उपयोग कर रही है। भाजपा सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं के विरूद्ध आरोपों को लेकर किसी तरह का उत्तर नहीं दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश इकाई ने उन्हें लेकर विस्तार से उत्तर दिया है। 

कांग्रेस ने रमन सिंह के इस्तीफे की मांग की है। इस दौरान आॅडियो टेप भी सामने आया। इस आॅडियो टेप के सामने आने के बाद सरकार पर तरह-तरह के आरोप लगाए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता सिंह ने बिहार में जंगल राज - 2  के वापस लौटने की संभावनाऐं जताई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में बिना बात ही दुष्प्रचार किया जा रहा है। एक तरह से डर का माहौल बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे बिना ही मुख्यमंत्री जैसा बर्ताव कर रहे हैं। नीतीश तो उनके जूनियर हो गए हैं। नीतीश कुमार को जनता के जनादेश का सम्मान करना चाहिए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर किए गए सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि नववर्ष पर संकल्प लेना होगा कि विपरीत दिन पर हमला करने के लिए संवाददाता सम्मेलन किया जाएगा। सम दिन दिल्ली में काम होगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -