'जिस भूमि के लिए सालों तक रहा विवाद, उस जगह पर नहीं हुआ राम मंदिर का निर्माण', संजय राउत का बड़ा बयान
'जिस भूमि के लिए सालों तक रहा विवाद, उस जगह पर नहीं हुआ राम मंदिर का निर्माण', संजय राउत का बड़ा बयान
Share:

पुणे: सोमवार को शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भाजपा पर तीखा जुबानी हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर सियासी फायदे के लिए मालदीव के साथ झगड़ा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान के साथ लड़ाई का मुद्दा समाप्त हो गया है, तो भाजपा की सरकार लोकसभा चुनाव से पहले मालदीव के साथ लड़ाई कर रही है, जिसके पास स्वयं की आर्मी और पुलिस फोर्स भी नहीं है। मालदीव के साथ संघर्ष बढ़ाएंगे तथा चुनाव में उस नाम पर वोट मांगेंगे। वहां चीन घुस गया है, पहले उनको बाहर निकलिए आप'।

मणिपुर में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के चलते भाजपा को लेकर राहुल गांधी के बयान का बचाव करते हुए संजय राउत ने कहा, 'राजनीति की बात नहीं होती तो क्या पीएम लक्षद्वीप जाते, एक सीट का हिसाब करने के लिए। मगर डेढ़ वर्ष हो गए, प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं जा सके। राहुल गांधी मणिपुर पहुंच गए, विपक्ष के और भी नेता वहां जा चुके। यहां लोगों से चर्चा की, उनकी वेदना समझी। मगर हमारे देश के पीएम लक्षद्वीप जाकर बैठते हैं। वहां बैठकर मालदीव के साथ झगड़ा करते हैं'। संजय राउत ने कहा, 'चीन घुस गया है। उससे पंगा लेने की हिम्मत भाजपा एवं RSS की नहीं है। राहुल गांधी ने क्या गलत बोला है। यह राजनीति देशहित की नहीं है, यह केवल भाजपा की चुनाव की राजनीति है। 

शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं को राम मंदिर उद्घाटन का निमंत्रण नहीं प्राप्त होने के सवाल पर संजय राउत ने कहा, 'प्रभु श्री राम भाजपा की प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं हैं। जिनको बुलाया है, उनको तो जाना ही चाहिए और जिनको नहीं बुलाया है, उन्हें भी जाना चाहिए। राम सबके हैं'। संजय राउत ने आरोप लगाया कि जिस भूमि के लिए सालों तक झगड़ा रहा, राम मंदिर का निर्माण उस जगह पर नहीं हुआ है। शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद ने कहा, 'बीजेपी का नारा था कि मंदिर वहीं बनाएंगे। जाकर देखिए की मंदिर वहां बन गया है कि नहीं। जिस स्थान पर मंदिर बनाने की बात चल रही थी, वहां मंदिर नहीं बना है। वहां से 4 किमी दूर बना है। वहां तो कोई भी बनवा सकता था। मगर हम उसमें भेद नहीं करना चाहते। वह विवादित जगह आज भी वैसी ही है। बीजेपी को इस पर बात करनी चाहिए'।

इंदौर के MY अस्पताल में डॉक्टरों की 'गुंडागर्दी', मरीज के साथ आए 12 वर्षीय बच्चे की बेरहमी से पिटाई, वीडियो बना रहे शख्स को भी किया घायल

भारत में इन जगहों पर जाना खतरे से खाली नहीं, इन लोगों को नहीं बनाना चाहिए प्लान!

टाइगर जिन्दा है..! जयराम रमेश को 2024 में कांग्रेस की जीत का भरोसा, बोले- इतिहास खुद को दोहराएगा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -