जेल में राम रहीम हुआ पैसों को मोहताज़
जेल में राम रहीम हुआ पैसों को मोहताज़
Share:

रोहतक। रेप के आरोप में जेल में बंद राम रहीम को लेकर जानकारी सामने आई है कि, वह जेल में 20 रूपए प्रतिदिन के पारिश्रमिक पर सब्जियाॅं उगाने का काम कर रहा है। इसके अलावा उसे पेड़ काटने का काम दिया जाता है। उसे जो भोजन दिया जाता है, उसकी नियमित जाॅंच की जाती है।

जेल प्रशासन की ओर से कहा गया है कि, अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं है, जिससे यह कहा जा सके कि, वह सेक्स एडिक्ट है। राम रहीम को लेकर डीजी जेल, केपी सिंह ने पत्रकारों को जानकारी दी कि, राम रहीम की माॅं नसीब कौर जेल में उससे मिलने पहुॅंची थी।

इस दौरान राम रहीम की माॅं ने उसे दो धार्मिक पुस्तकें दी थीं। राम रहीम को एक पंखा उपलब्ध करवाया गया है। उसकी सेल में कोई बेड नहीं है। राम रहीम के वकील ने उसके अकाउंट में करीब 5 हजार रूपए जमा करवाए हैं जो उसके प्रतिदिन के कार्य में उपयोग में आ सकें।

डीजी जेल, केपी सिंह ने बताया है कि राम रहीम करीब 8 घंटे कार्य करता है। वह जेल में ही बड़े पैमाने पर सब्जियाॅं उगाने का कार्य कर चुका है। ये सब्जियाॅं जेल में ही भोजन बनाने के लिए उपयोग में लाई जाती हैं।

बाबा के खिलाफ गवाही देने के लिए तैयार हुआ पूर्व सेवादार खट्टा सिंह

राम रहीम सुनवाई मसला: बयान से पलटा खट्टा सिंह

बाबा रहीम का एक और खुलासा

हत्या के दो मामलों में, राम रहीम की पेशी आज

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -