बांग्ला फिल्मों के लिए कर रहा था राम रहीम तैयारी, चाहता था बाॅलीवुड में एंट्री
बांग्ला फिल्मों के लिए कर रहा था राम रहीम तैयारी, चाहता था बाॅलीवुड में एंट्री
Share:

मुंबई। राम रहीम ने मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में घर ले रखा था। वह चाहता था कि वह बाॅलीवुड में भी कुछ निवेश करे। बाबा गुरमीत के प्रोडक्शन हाउस ने एमएसजी जैसी फिल्म तक बनाई। गुरमीत राम रहीम बंगाली सिनेमा इंडस्ट्री में पैर जमाना चाहता था। वह नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवन पर कार्य कर रहा था और इस पर फिल्म बनाना चाहता था। वह स्वयं लेखन, निर्देशन और अभिनय किया करता था।

नेताजी के जीवन को लेकर वह अध्ययन कर रहा था और इसके लिए उन्होंने कार्य करना प्रारंभ कर दिया था। उसने यह तय कर लिया था कि वह अपनी फिल्म में किस बंग्ला कलाकार को लेगा। वह बंग्ला फिल्मों के लिए काम करना प्रारंभ करने वाला था। राम रहीम की मदद करने वाले एक नजदीकी सूत्र ने बताया राम रहीम नेताजी से बहुत प्रभावित था।

फिल्म के जरिए वह नेताजी से जुड़े प्रसंग और मिस्ट्री को अपने तरीके से लोगों के सामने लाना चाहता था। वह फिल्म के लिए टॉलीवुड के लोगों से अंतिम दौर की बातचीत कर रहा था, इसमें फिल्म की स्टारकास्ट भी शामिल थी. राम रहीम का मकसद इतिहास के रास्ते बंगाली फिल्म उद्योग में आना था।

इसके लिए वह नेताजी के जरिए बंगाल और भारत में पहचान बनाना चाहता था। इस फिल्म में वह स्वयं को नेताजी के रोल में देखना चाहता था। जाॅंच दल को जानकारी मिली कि राम रहीम ने इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर एसोसियशन की मेंबरशिप फॉर्म में हनीप्रीत के पिता के नाम की जगह खुद अपना नाम लिखा हुआ है। इस मामले के कुछ दस्तावेज भी जाॅंच दल को मिले हैं।

मुंबई में हुआ राम रहीम के अन्य राज का खुलासा

हनीप्रीत के बॉयफ्रेंड का बड़ा बयान

राम रहीम का डेरा, आज भी उगलेगा कई राज

बाबा की बेबी हनी की जान खतरे में, खुफिया एजेंसी का अलर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -