यहाँ जानिए राम नवमी का सबसे शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
यहाँ जानिए राम नवमी का सबसे शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Share:

राम नवमी इस साल बृहस्पतिवार, 30 मार्च को मनाई जा रही है। इस दिन प्रभु श्री राम का जन्म उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया है। रामनवमी एवं चैत्र नवरात्रि का नौंवा दिन एक ही दिन होता है। हिंदू पौराणिक कथाओं के मुताबिक, प्रभु श्री राम का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। तथा इसलिए, इस दिन को हर साल प्रभु श्री राम के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि प्रभु श्री राम का जन्म मध्याह्न काल के चलते हुआ था जो हिंदू दिवस के मध्य में है। द्रिक पंचांग के मुताबिक, छह घटियों (लगभग 2 घंटे और 24 मिनट) तक चलने वाला मध्याह्न रामनवमी पूजा अनुष्ठान करने का सबसे शुभ समय होता है। आगे पढ़ें राम नवमी 2023 पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, पूजा विधि...

राम नवमी 2023 तिथि और समय:-
इस वर्ष राम नवमी का पर्व बृहस्पतिवार, 30 मार्च, 2023 को मनाया जाएगा। रामनवमी मध्याह्न मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 11 मिनट से आरम्भ होकर दोपहर 01 बजकर 40 मिनट पर समाप्त होगा।

रामनवमी तिथि: 30 मार्च (गुरुवार):-
राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त: सुबह 11:11 बजे से दोपहर 01:40 बजे तक
राम नवमी 2023 शुभ मुहूर्त (Ram Navami 2023 Shubh Muhurat)
राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त - 12:26 दोपहर
नवमी तिथि प्रारम्भ - 29 मार्च को रात्रि 09:07 बजे
नवमी तिथि समाप्त - 30 मार्च को रात 11:30 बजे

राम नवमी पूजा विधि:-
* रामनवमी के दिन भक्त जल्दी उठकर स्नान करें।
* तत्पश्चात, पूजा कक्ष की सफाई करें।
* पूजा कक्ष में प्रभु श्री राम की एक प्रतिमा या फ्रेम रखें।
* भगवान को भोग में मिठाई का प्रसाद, फल लगाएं।
* अब आरती की थाल को अक्षत, चंदन एवं अगरबत्ती से सजाएं।
* मुहूर्त में रामायण या अन्य पवित्र ग्रंथों का पाठ करें तथा प्रभु श्री राम की आरती करें।
* प्रभु श्री राम के साथ माता सीता, लक्षमण और राम भक्त हनुमान जी की भी पूजा अवश्य करें।
* अंत में प्रभु श्री रा से अपनी मनोकामना पूरी करने की विनती करें।

महाअष्टमी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना भुगतना पड़ेगा भारी अंजाम

रामनवमी पर करें तुलसी के ये 4 टोटके, दूर होगी कंगाली

धर्म को धर्म रहने दो...इसे न बनाओ अपना व्यापार, ख़त्म हो कन्वर्जन का काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -