'मुंह में राम और बगल में छुरी..', पीएम मोदी पर हमले के साथ शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
'मुंह में राम और बगल में छुरी..', पीएम मोदी पर हमले के साथ शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
Share:

इम्फाल: मणिपुर के थौबल से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू हो चुकी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल ने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को हरी झंडी भी दिखा दी है। यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय  करने वाली है। इस बीच राहुल गांधी ने बोला है कि 2004 से मैं राजनीति में हूं, पहली बार मैं हिंदुस्तान के एक ऐसे प्रदेश में गया, जहां शासन व्यवस्था ध्वस्त हो गई है, जिसे हम मणिपुर कहते थे वह मणिपुर रहा ही नहीं, लेकिन प्रधानमंत्री आपके आंसू पोंछने, आपसे गले लगने नहीं आए।
 
राहुल गांधी ने इस बारें में बोला है कि भारत जोड़ो यात्रा हम सुबह 6 बजे शुरू करते थे और शाम 7 बजे तक चलते थे। अंत में हमारा शाम को 20-25 मिनट का एक भाषण होता था, लेकिन 7-8 घंटे हम आपकी बात सुनते रहे। यही इस यात्रा का लक्ष्य है, हम आपको अपने मन की बात नहीं बताना चाहते, हम आपकी बात सुनना चाह रहे है, आपके दर्द को समझना चाहते हैं।

 

खरगे ने नेहरू का जिक्र किया: इतना ही नहीं इसके पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बोला है कि जब पंडित नेहरू पहली बार मणिपुर आए थे, तब उन्होंने इसे भारत का गहना कहा था। यही बात इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने भी बोला था। यह मणिपुर की वह भूमि है जो आजादी के लिए लड़ी।

 

पीएम मोदी पर साधा निशाना: खरगे ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा है कि PM मोदी मणिपुर वोट के लिए आते हैं, लेकिन जब मणिपुर के लोग मुसीबत में है तब वे नहीं आते। वे राम-राम करते हैं। मुंह में राम और बगल में छुरी, यह वे जनता के साथ न करें। वोट के लिए ये सब ढोंगबाजी नहीं करना चाहिए।

टाइगर जिन्दा है..! जयराम रमेश को 2024 में कांग्रेस की जीत का भरोसा, बोले- इतिहास खुद को दोहराएगा

'चीन के साथ रिश्ते सामान्य होना असंभव..', ऐसा क्यों बोले विदेश मंत्री जयशंकर ?

बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत, LAC पर तैनात होंगे जोरावर टैंक, परिक्षण जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -