जैकी भगनानी को देख रो पड़ीं दुल्हन बनी रकुल प्रीत सिंह, सामने आया दिल छू लेने वाला VIDEO

जैकी भगनानी को देख रो पड़ीं दुल्हन बनी रकुल प्रीत सिंह, सामने आया दिल छू लेने वाला VIDEO
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर स्टार कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 21 फरवरी को गोवा में शादी रचाई। कई वर्षों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद रकुल अब मिसेज भगनानी हो गई हैं। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने इंस्टाग्राम पर शादी का आधिकारिक वीडियो साझा किया है। प्यार, खुशी, इमोशंस और रोमांस को सेलिब्रेट करते वीडियो ने प्रशंसकों का दिन बना दिया है।

वीडियो साझा करते हुए कपल ने कैप्शन लिखा- ये तुम और मैं नहीं। ये हम हैं। इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं। वीडियो की शुरुआत रकुल की ब्राइडल एंट्री होती है। रकुल प्रीत सिंह डांस करते हुए अपने हमसफर जैकी की ओर बढ़ती हैं। इसके चलते रकुल भावुक हो जाती हैं। उनकी आंखों से आंसू आते हैं। जिन्हें वो पोंछती हुई नजर आती हैं। रकुल को दुल्हन के अवतार देख जैकी भी भावुक हो जाते हैं। वो रकुल की एंट्री पर झूमते हुए नजर आए।

वीडियो में कपल के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन को भी दिखाया गया। हल्दी, मेहंदी एवं संगीत में रकुल और जैकी ने परिवार और रिश्तेदारों संग धूम मचाई। दूल्हा दुल्हन बने जैकी एवं रकुल एक-दूसरे को कॉम्पलिमेंट करते नजर आए। दोनों एक दूसरे के प्यार में खोए दिखाई दिए। कपल ने दो रीति रिवाजों से शादी की थी। वीडियो में कपल के दूसरे वेडिंग लुक से भी खुलासा हुआ है। दोनों पर प्रशंसक प्यार लुटा रहे हैं। जैकी-रकुल के वेडिंग वीडियो को लोगों की प्रशंसा मिल रही है। वहीं कईयों को रकुल का ब्राइडल लुक एवं मंडप पर एंट्री कियारा की कॉपी लगी। 

PM मोदी का भाषण में 'आर्टिकल 370' का नाम लेना लाया रंग, हुई बंपर एडवांस बुकिंग

आलिया भट्ट नहीं... वरुण धवन की फिल्म में नजर आएगी बॉलीवुड की ये मशहूर अदाकारा, पोस्ट शेयर कर दी खबर

'मां, बहन को भी इसी तरह अपमानित करते होंगे', ऐश्वर्या राय को लेकर राहुल गांधी के बयान पर भड़की सोना महापात्रा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -