BCCI के अध्यक्ष पद के रेस में नहीं थे शुक्ला
BCCI के अध्यक्ष पद के रेस में नहीं थे शुक्ला
Share:

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष रिक्त पद के दावेदार शशांक मनोहर को पूरा समर्थन करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग के अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बीते दिन यानि कि गुरुवार को कहा कि वह कभी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष की दौड़ में नहीं थे।

शशांक मनोहर 2008 से 2011 के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष रहे और मनोहर का दूसरी बार अध्यक्ष बनना पूर्ण रूप से तय हो गया है।  शशांक मनोहर को अध्यक्ष बनने के लिए अनुराग ठाकुर गुट और शरद पवार गुट ने उम्मीदवार बनाया है और वह जगमोहन डालमिया के निधन के बाद रिक्त हुए पद पर आसीन होंगे। सबसे पहले इस खाली पद के लिए शुक्ला के नाम की अटकलें चल रही थीं। 

शुक्ला ने कहा है कि "मैं उनके साथ हूं। उनके अध्यक्ष बनने से बोर्ड की कार्यप्रणाली में काफी सुधार आएगा।"

उनके नाम की अटकलें लगाने पर शुक्ला ने जबाब मे कहा कि, "मैं कभी दौड़ में नहीं था। मैं बोर्ड का वफादार सिपाही हूं और हमेशा बोर्ड की बेहतरी के लिए काम करूंगा।"

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -