कंप्युटर क्रांति के जनक राजीव को कर रहे याद
कंप्युटर क्रांति के जनक राजीव को कर रहे याद
Share:

नई दिल्ली: भारत में संचार क्रांति और सूचना तकनीक के वास्तविक जनक माने जाने वाले भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जन्म जयंती आज देशभर में मनाई जा रही है। उनकी 72 वीं जन्म जयंती पर कांग्रेस में उत्साह छाया हुआ है। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर राजीव गांधी की जयंती मना रहे हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष व उनके पुत्र राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित बड़े पैमाने पर कई नेताओं ने वीर भूमि पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्व. राजीव गांधी के स्मारक वीर भूमि में भी कांग्रेस पहुंचे। इतना ही नहीं यहां गांधी परिवार पहुंचा। गांधी परिवार यहां काफी देर रहा। यहां उन्होंने शांति के कुछ पल बिताए। उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी की 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में चुनावी रैली आयोजित की गई थी। इसी रैली में लिट्टे के विद्रोहियों ने उनकी हत्या कर दी थी। राजीव गांधी 31 अक्टूबर 1984 से 2 दिसंबर 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -