साउथ में दिखी रजनीकांत की दीवानगी! फैन ने घर में बनवाया सुपरस्टार का मंदिर, लगाई 250 kg की प्रतिमा
साउथ में दिखी रजनीकांत की दीवानगी! फैन ने घर में बनवाया सुपरस्टार का मंदिर, लगाई 250 kg की प्रतिमा
Share:

दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के जाने माने मशहूर अभिनेता रजनीकांत की फैन फॉलोइंग ताबड़तोड़ है। प्रशंसक उन्हें पूजते है। उनकी आरती उतारते हैं। मगर अब रजनीकांत के एक प्रशंसक ने उनके लिए एक मंदिर ही बना डाला है। सुनकर हो गए ना शॉक्ड? लेकिन ये सच है। तमिलनाडु के मदुरै में रजनीकांत के प्रशंसक ने सुपरस्टार के लिए मंदिर बनवाया है। सबसे विशेष बात ये है कि प्रशंसक ने मंदिर में रजनीकांत की 250 किलो की प्रतिमा भी स्थापित की है।

रजनीकांत के इस प्रशंसक का नाम कार्तिक है। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा-हमारे लिए रजनीकांत भगवान समान हैं। मैंने उनके सम्मान में मंदिर बनवाया है। मैं रजनीकांत के अतिरिक्त किसी भी दूसरे एक्टर की फिल्म नहीं देखता। हमारे लिए वो भगवान हैं। इसलिए मैंने उनके लिए मंदिर बनवाया है। हम पांच पीढ़ियों से रजनीकांत सर के प्रशंसक रहे हैं। ये सुनकर आप रजनीकांत के लिए लोगों की दीवानगी का आलम समझ सकते हैं। 

वही बात यदि रजनीकांत की करें तो पिछले दिनों रिलीज हुई उनकी फिल्म 'जेलर' ने ताबड़तोड़ कमाई की। अब रजनीकांत अपनी अगली फिल्म 'Thalaivar 170' की रिलीज की प्रतीक्षा कर रहे हैं। फिल्म में रजनीकांत का लीड रोल होगा। अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। बता दे कि साउथ में अपने पसंदीदा एक्टर को लेकर अक्सर ही जबरदस्त क्रेज देखा जाता है।

दुखद! 8 महीने की प्रेग्नेंट इस मशहूर एक्ट्रेस की हार्ट अटैक से हुई मौत, फैंस को लगा झटका

शादी के बंधन में बंधा साउथ का ये मशहूर एक्टर, फंक्शन में शामिल हुए चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन और रामचरण

न्यूज़ीलैंड की शिकस्त ने पाकिस्तान को दे दी 'संजीवनी' ! बेहद दिलचस्प हो गई है सेमीफाइनल की लड़ाई, रेस में ये टीमें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -