शादी के बंधन में बंधा साउथ का ये मशहूर एक्टर, फंक्शन में शामिल हुए चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन और रामचरण
शादी के बंधन में बंधा साउथ का ये मशहूर एक्टर, फंक्शन में शामिल हुए चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन और रामचरण
Share:

दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के जाने माने मशहूर कपल लावण्या त्रिपाठी और वरुण तेज शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की डेस्टिनेशन वेडिंग इटली के टक्सनी में हुई। इस शाही शादी में परिवारवाले तथा नजदीकी दोस्त ही सम्मिलित हुए। न्यूलीमैरिड कपल की पहली तस्वीर सामने आई हैं। दूल्हा-दुल्हन बने वरुण और लावण्या मेड फॉर ईच अदर लगे।

लाल साड़ी में लावण्या त्रिपाठी सोलह श्रृंगार कर दुल्हन बनीं। वहीं वरुण ने आइवरी कलर की शेरवानी पहनी। दूल्हा बने वरुण काफी हैंडसम दिखाई दिए। साउथ के बड़े स्टार्स चिरंजीवी, पवन कल्याण, अल्लू अर्जुन, रामचरण भी शादी का हिस्सा बने। उनका परिवार भी इस शादी का गवाह बना, सभी ने खूब मस्ती की। सोशल मीडिया पर लावण्या-वरुण की शादी की तस्वीरें छाई हुई हैं। इस शादी में सब कुछ रॉयल था। वरुण ने वेडिंग वेन्यू में विंटेज कार में एंट्री ली, ढोल की बीट्स पर उनका स्वागत किया गया। शादी में बारातियों ने जमकर डांस किया। कपल की शादी की तैयारियां 30 अक्टूबर से शुरू हो गई थी। कॉकटेल नाइट के पश्चात् ट्रैडिशनल रीति रिवाजों के साथ हल्दी और मेहंदी का फंक्शन हुआ।

वही लावण्या अपनी शादी के हर फंक्शन में स्टनिंग लगीं। बता दे कि वरुण और लावण्या बहुत वक़्त से डेट कर रहे थे। इसी वर्ष कपल की सगाई हुई थी और अब दोनों जन्मों जन्मांतर के लिए एक हो गए हैं। शादी के बाद कपल हैदराबाद में लैविश रिसेप्शन पार्टी देगा। ध्यान हो, वरुण तेज दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के बड़े घराने से आते हैं। वो अभिनेता नागेंद्र बाबू के बेटे हैं। वो चिरंजीवी-पवन कल्याण के Nephew हैं। राम चरण, साई तेज, अल्लू अर्जुन उनके कजिन्स हैं। वरुण तेलुगू फिल्मों की मेगा फैमिली यानी अल्लू-कोनिडेला से आते हैं। वरुण की पत्नी लावण्या तेलुगू फिल्मों में काम करती हैं। अपने बेहतरीन अभिनय के लिए वो मशहूर हैं, कम सालों में लावण्या ने इंडस्ट्री में अपनी विशेष पहचान बनाई है।

VIDEO! ऐश्वर्या राय बच्चन के जन्मदिन पर आराध्या ने पहली मीडिया के सामने दी स्पीच, सुनकर एक्ट्रेस भी रह गई दंग

शाहरुख खान के जन्मदिन पर 'मन्नत' के बाहर उमड़े फैंस, वायरल हुआ VIDEO

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर की करवाचौथ की तस्वीर, फैंस लूटा रहे जमकर प्यार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -