नही देखे होंगे आपने रजनीकांत के ऐसे सतरँगी रूप.....
नही देखे होंगे आपने रजनीकांत के ऐसे सतरँगी रूप.....
Share:

अभिनेता रजनीकांत की लोकप्रियता का अंदाजा तो इसी बात से चल जाता है कि उनकी नई मूवी कबाली के रिलीज पर तमिल नाडु में दो दिनों की छुट्टी घोषित कर दी गई। शुक्रवार को कबाली को दुनियाभर के हजारो स्क्रीन्स पर एक साथ रिलीज हुई है. चेन्नई के काशी थिएटर में फर्स्ट शो सुबह 4 बजे का रखा गया था। कई दिनों पहले से टिकट बुकिंग शुरु थी, इसके बाद भी आधी रात तक लोग टिकट के लिए लाइन में खड़े रहे थे। वैसे देखा जाए तो आज भले ही रजनीकांत सुपरस्टार हों, लेकिन आज भी उनके प्रशंसक उन्हें उतना ही प्यार करते है। 

12 दिसंबर, 1950 को बेंगलुरु की एक मराठी फैमिली में जन्में रजनीकांत सुपरस्टार बनने से पहले कभी कुली और प्लम्बर का काम भी कर चुके हैं। रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। उनके पिता रामोजी राव गायकवाड़ एक पुलिस कांस्टेबल थे।

मां जीजाबाई की मौत के बाद चार भाई-बहनों में सबसे छोटे रजनी के घर की माली हालत ठीक नहीं थी। ऐसे में फैमिली को सपोर्ट करने के लिए उन्हें कुली का काम भी करना पड़ा। अभिनेता रजनीकांत की फिल्म कबाली उनके करियर की 159वीं फिल्म है। वैसे, रजनी को पर्दे पर सभी ने बखूबी देखा है। लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ कम ही लोगों के सामने आती है। इस पैकेज में हम रजनी की लाइफ की कुछ फोटोज का कलेक्शन लाए हैं, जो कम ही लोगों ने देखी होंगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -