सो रही पत्नी को हैवान पति ने कुल्हाड़ी से काट डाला, चरित्र पर करता था शक
सो रही पत्नी को हैवान पति ने कुल्हाड़ी से काट डाला, चरित्र पर करता था शक
Share:

जयपुर: राजस्थान के सवाई माधोपुर से हत्या का हैरतअंगेज़ मामला प्रकाश में आया है। मामला खंडार इलाके का है। यहां पति ने अपनी पत्नी को धारधार कुल्हाड़ी से हमला करके सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि उसे शक था कि उसकी बीवी के किसी अन्य शख्स के साथ नाज़ायज़ संबंध हैं। इसके बाद वह खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, 33 वर्षीय अशोक साहू मजदूरी का काम करता है। रविवार देर रात उसका पत्नी सुलोचना (30) के साथ झगड़ा हुआ। दरअसल, अशोक को संदेह था कि उसकी बीवी के किसी अन्य शख्स के साथ नाज़ायज़ संबंध हैं। विवाद के बाद सुलोचना सोने के लिए कमरे में सोने के लिए चली गई। मगर अशोक का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ था। उसने कुल्हाड़ी उठाई और बिस्तर पर सो रही सुलोचना के गले पर वार करके उसकी हत्या कर दी। रिपोर्ट के अनुसार, फिर अगले दिन खंडार पुलिस स्टेशन पहुंचा और पत्नी की हत्या की बात बताकर आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस ने फौरन आरोपी अशोक को हिरासत में लिया और मौके पर एक टीम को भेजा। वहां से सुलोचना की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया। पुलिस ने मृतका के परिवार को भी इसकी सूचना दी। फिर पोस्टमार्टम के बाद लाश उन्हें सौंप दी। फिलहाल पुलिस अशोक से पूछताछ कर रही है।

पार्क में युवक का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

बेचारा ससुर! बहू ने किया ऐसा हाल, जमीन पर पटका फिर बैठ गई छाती पर

बहू से मिलने हर दिन आता था प्रेमी ढूंढ़ने पर हो जाता था गायब...और फिर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -