धोनी पर बनी फिल्म के मराठी डब का विरोध करेगी राज ठाकरे पार्टी
धोनी पर बनी फिल्म के मराठी डब का विरोध करेगी राज ठाकरे पार्टी
Share:

नई दिल्ली : हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाली राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) एक बार फिर सुर्खियों में है। अब तक हिंदी का विरोध करने वाली पार्टी को अब हिंदी फिल्मों को मराठी में डब करने से भी परेशानी हो रही है। पार्टी ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ को मराठी में डब किए जाने का विरोध किया है।

मनसे की चित्रपट शाखा ने कहा है कि मराठी में डब की गई फिल्म को सिनेमाघरों में रिलिज करने नहीं दिया जाएगा। पार्टी का कहना है कि हिंदी सिनेमा को मराठी में डब करने से मराठी की मूल फिल्मों से प्रतिस्पर्धा होगी। जिसका नुकसान मराठी फिल्म निर्माताओं को उठाना पड़ेगा। मनसे चित्रपट सेना के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने कहा कि निर्माता को यह पूरी फिल्म मराठी में बनानी चाहिए। पर हिंदी सिनेमा को मराठी में डब कर प्रदर्शित करने पर हमें एतराज है। उन्होंने कहा कि हम इस फिल्म का विरोध नहीं कर रहे हैं पर हिंदी में बनी फिल्म को मराठी में डब कर प्रदर्शित करने पर विरोध है।

खोपकर ने कहा यदि इसी तरह सभी हिंदी फिल्में मराठी में डब होकर प्रदर्शित की जाने लगी तो मराठी सिनेमा समाप्त हो जाएगा। एक मराठी फिल्म के निर्माण से 400 से 500 लोगों का पेट भरता है। इसलिए हम इस प्रवृत्ति का विरोध कर रहे हैं। मनसे नेता ने कहा कि हम पहले फिल्म निर्माता से हाथ जोडकर निवेदन करेंगे कि वे इस फिल्म का मराठी डब संस्करण रिलिज न करें। उसके बाद यदि वे हमारी बात नहीं मानते हैं तोहम लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -