4 KM तक गाड़ी दौड़ाते रहे रईसजादे..सड़क पर घसटती रही लड़की, जानिए दिल्ली की खौफनाक कहानी
4 KM तक गाड़ी दौड़ाते रहे रईसजादे..सड़क पर घसटती रही लड़की, जानिए दिल्ली की खौफनाक कहानी
Share:

नई दिल्ली: जिस समय देश नए वर्ष के जश्न में डूबा हुआ था, खुशियों में सराबोर था और हर ओर बधाइयों के शोर था। ठीक उसी समय राजधानी दिल्ली की सड़क पर एक बेटी बेसुध पड़ी थी। बिना कपड़ों के बेजान शरीर के साथ। देश की राजधानी दिल्ली की सड़क पर 5 रईसजादों ने एक बेटी को घसीटकर मार दिया है। पुलिस ने पांचों लड़कों को पकड़ लिया है।

खबरों का कहना है कि दिल्ली के सुल्तानपुर में कंझावला क्षेत्र में नए वर्ष के जोश में होश होकर कार सवार युवकों ने लड़की की स्कूटी से टक्कर दे मारी है। कार के साथ लड़की को तकरीबन 4 किलोमीटर तक घसीट डाला। रईसजादों की कार चलती रही और लड़की सड़क पर घिसटती चली गई। पहले कपड़े फटे फिर चमड़ी उतरने लग गई। 

पुलिस ने रेप से किया इनकार: जब तक इस दुर्घटना का पता चला, तब तक लड़की का शरीर जख्मों के भर गया है। सड़क पर घिसट-घिसट कर पूरा शरीर छिल गया था। लड़की बेजान हो चुकी थी और सांसे खत्म हो गई थी। उधर पुलिस इस केस में रेप की बात को गलत कह रहे है। आरोपियों से पूछताछ कर पूरी घटना का पता लगाया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस के आउटर जिले के DCP हरेन्द्र सिंह के अनुसार, कल रात (31 की रात) करीब 3 बजे कंझावला क्षेत्र में एक PCR कॉल पुलिस को मिली कि एक लड़की नग्न हालत में सड़क के किनारे पड़ी है, जब घटनास्थल पर जाकर तफ्तीश शुरू की गई तो पता चला तकरीबन 23 वर्ष की लड़की एक स्कूटी से अपने घर वापस जा रही थी।

डीसीपी ने इस बारें में आगे कहा है कि, 'एक बलेनो कार में 5 लड़के सवार थे, उनकी कार से स्कूटी का एक्सीडेंट हुआ जिसके उपरांत कार तकरीबन 4 किलोमीटर तक लड़की को सुल्तानपुर पूरी से कंझावला इलाके तक घसीट कर ले गई, जिसमें लड़की के सारे कपड़े शरीर से अलग हो गए और शरीर मे काफी चोट आई, फिर लड़की की मौत हुई।'

ये तो ठंड का केवल ट्रेलर है, अभी और बढ़ेगी ठिठुरन.., देखें मौसम विभाग के अपडेट

'मुझे जो दुःख है, बयां नहीं किया जा सकता..', दोस्त के निधन पर भावुक हुए रतन टाटा

राजस्थान: सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल, हेल्पलाइन नंबर जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -