ये तो ठंड का केवल ट्रेलर है, अभी और बढ़ेगी ठिठुरन.., देखें मौसम विभाग के अपडेट
ये तो ठंड का केवल ट्रेलर है, अभी और बढ़ेगी ठिठुरन.., देखें मौसम विभाग के अपडेट
Share:

नई दिल्ली: न्यू ईयर की शुरुआत के साथ ही उत्तर पश्चिमी भारत के अधिकतर राज्यों में शीतलहर की वापसी हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाण और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। वहीं, यूपी, पश्चमी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में आज और कल शीतलहर चल सकती है। 

IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हिमालय से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से, अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी और आसपास के मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है। इसी वजह से उत्तरी राजस्थान में आज भीषण शीतलहर की स्थिति रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों के बीच हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, असम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाए रहने की संभावना हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में आज शीतलहर चलने का अनुमान है। 

मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, आज यानी 2 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, 3 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री रह सकता है। दिल्ली में 3 जनवरी को घना कोहरा भी छाया रह सकता है। 4 और 5 जनवरी को दिल्ली में शीतलहर चलने के आसार हैं। वहीं, 6 और 7 जनवरी को कोहरा रहने का अनुमान है। 

'मुझे जो दुःख है, बयां नहीं किया जा सकता..', दोस्त के निधन पर भावुक हुए रतन टाटा

राजस्थान: सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल, हेल्पलाइन नंबर जारी

सावधान ! सर्दी से बचने के लिए कमरे में जलाई अंगीठी, सुबह तक पूरा परिवार ख़त्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -