अगस्त में कम हुई बारिश, जानिए सितम्बर में कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम ?
अगस्त में कम हुई बारिश, जानिए सितम्बर में कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम ?
Share:

नई दिल्ली: अगस्त का माह आज खत्म हो रहा है और इस महीने का आज अंतिम दिन है। देश की राजधानी में इस महीने में बीते 14 दिनों में सबसे कम वर्षा हुई है। दिल्ली के प्राइमरी वेदर स्टेशन सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी ने यहां का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है। बहरहाल, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले 5-6 दिनों तक आकाश में बादल छाए रहेंगे, हालांकि, अधिक वर्षा होने की संभावना नहीं जताई गई है। 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस महीने कम वर्षा हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि कम दबाव वाले तीन क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने हैं,  जो मॉनसून को मध्य भारत की ओर ले गया, जिसके कारण मॉनसून को काफी समय तक उत्तर भारत की तरफ रहने नहीं दिया। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अगले पांच दिनों तक मॉनसून उत्तर भारत की ओर नरम रहेगा। 

IMD की वेबसाइट पर जो डेटा मौजूद है, उसके अनुसार, राजधानी में गत वर्ष अगस्त के महीने में 214.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। वर्ष 2020 में 237 मिलीमीटर और वर्ष 2019 में 119.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई थी। आम तौर पर अगस्त में 247 मिलीमीटर बारिश होती है। मगर, अब इस महीने अब तक 41.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस साल अगस्त के महीने में सबसे कम वर्षा हुई है।

रायपुर के लग्जीरियस रिसोर्ट में मजे कर रहे झारखंड के MLA, कांग्रेस-JMM को टूट का डर

सोशल मीडिया पर फिर मची 'योगिराज' की धूम, वजह जानकर आप भी कहेंगे 'वाह'

झारखंड में कानून का राज नहीं बचा, अपराधियों में कोई खौफ नहीं.., अंकिता हत्याकांड पर बोला HC

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -