पिघल रही सड़क, परेशान हो रहे लोग..., गर्मी की मार से तड़प रहा यूरोप
पिघल रही सड़क, परेशान हो रहे लोग..., गर्मी की मार से तड़प रहा यूरोप
Share:

जंगल जल रहे हैं।।। लोग मर रहे हैं।।। एयरपोर्ट के रनवे पिघल रहे हैं।।। सड़कों पर डामर पिघल गया है, इतना ही नहीं इन सभी बीच घास भी इस ताप्ती गर्मी को सहन नहीं कर पाई,  सड़कों पर ऐसा सन्नाटा, मानो फिर से लॉकडाउन लग चुका हो।।। जी हां ऐसा हाल इस समय यूरोप का है। पूरा यूरोप भीषण गर्मी की मर झेल रहा है। ब्रिटेन के इतिहास में पहली बार पारा 40 डिग्री से पर जा चुका है। जिसके पूर्व आखिरी बार सबसे अधिक तापमान 2019 में 39।1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था। स्पेन-पुर्तगाल में हजार से ज्यादा लोगों की मौत गर्मी की वजह से हो गई है। 

ब्रिटेन में गर्मी से हालात कितने खराब हो चुके है? इसे इस तरह से समझा जा सकता है कि अपने सख्त अनुशासन के लिए पहचाना जाने वाला हाउस ऑफ कॉमन्स (संसद) ने सदस्यों को अपनी सुविधा के हिसाब से कपड़े पहनने की अनुमति जारी कर दी है। हाउस ऑफ कॉमन्स के स्पीकर लिंडसे होयल ने बताया कि इस बढ़ती गर्मी में अगर सांसद टाई-सूट नहीं पहनना चाहते, तो न पहनें।

सड़कें पिघलीं, ट्रैक फैल रहे, रनवे पिघल रहा: ब्रिटेन में गर्मी से हालात इतने ख़राब हो चुके है जिससे वहां का ट्रांसपोर्ट सिस्टम गड़बड़ा चुका है। खबरों का कहना है कि ब्रिटेन में सड़कों पर डामर पिघलने लग गया है।  लूटन एयरपोर्ट का रनवे भी पिघलने लगा। वहीं, रेलवे ट्रैक भी बढ़ते तापमान को सह नहीं पा रहे हैं और फैल रहे हैं। इस वजह से कई ट्रेनें कैंसिल हो चुकी है।

इंग्लैंड में लोगों को ट्रेन से यात्रा न करने की चेतावनी भी दी है। परिवहन मंत्री ग्रांट शैप्स ने बताया कि यूके का रेल नेटवर्क इस भीषण गर्मी का सामना नहीं कर सकता। इसे अपग्रेड करने में वर्षों लग जाएंगे। उन्होंने कहा है कि पारा 40 डिग्री सेल्सियस होने पर ट्रैक का तापमान 50 डिग्री, 60 डिग्री और यहां तक कि 70 डिग्री तक पहुंच जाता है। इस वजह से ट्रैक पिघल सकते हैं और ट्रेन के पटरी से उतरने का खतरा और भी ज्यादा बढ़ रहा है।

तप रहा है पूरा यूरोप: सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं, बल्कि फ्रांस, पुर्तगाल, स्पेन, ग्रीस सहित पूरे यूरोपीय देश तप रहे हैं। लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। सड़कों पर सन्नाटा छा चुका है। अधिकतर लोग घरों से ही काम कर रहे हैं। अगर कोई ऑफिस जा भी रहा है, तो इसलिए ताकि वहां एसी मिल जाए।  अधिकतर क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री तक पहुंच चुका है। इंग्लैंड के मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि वहां एक-दो दिन में पारा 41 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। बढ़ती गर्मी की वजह से जंगलों में आग लगने की घटनाएं और भी ज्यादा बढ़ गई है।

दक्षिणी यूरोप के कुछ हिस्सों में अब तापमान थोड़ा कम होने लगा है, लेकिन अभी भी सैकड़ों जंगल जलने लग गए है। यहां आग पर काबू पाने के लिए हजारों फायरफाइटर्स लगे हुए हैं। अधिकारियों का इस बारें में बोलना है कि अभी और जंगलों में भी आग लगने का खतरा अब भी बना हुआ है।कुछ रिपोर्ट्स में तो यह भी बोला गया है कि स्पेन में निरंतर 8 दिन से हीटवेव चल रही है। यहां अब तक 510 लोगों की मौत हो चुकी है। इस वर्ष आग लगने से 1।73 लाख एकड़ की जमीन तबाह हो चुकी है। पुर्तगाल में भी हालात बदतर हो चुके हैं। यहां भी 500 से अधिक लोगों की मौत जान जा चुकी है। 

पुतिन ईरान पहुंचे, कर सकते है ड्रोन डील

गुटेरेस ने इराक के लिए नए उप विशेष प्रतिनिधि की नियुक्ति की

पुतिन और एर्दोगन ने सीरिया सहयोग जारी रखने का संकल्प लिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -