इस बार का बजट दूरदर्शी है: रेल मंत्री पीयूष गोयल
इस बार का बजट दूरदर्शी है: रेल मंत्री पीयूष गोयल
Share:

नई दिल्ली: रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली स्थित बीजेपी के दफ्तर में हाल ही में मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने 1 फरवरी को जारी किए गए बजट की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'इस बार का बजट दूरदर्शी है। बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। कर दाताओं पर बोझ नहीं डाला गया है। मध्यमवर्ग, किसान और व्यापारियों का भी ख्याल रखा गया है।'

इसके अलावा उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा, 'यह बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने वाला और विकास को गति देने वाला बजट है। वहीं, कृषि कानूनों को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार हमेशा किसानों से इस मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार है। कृषि कानूनों से देश के करोड़ों किसानों का फायदा होगा, लेकिन कुछ लोगों द्वारा किसानों को गुमराह किया जा रहा है।' इसी के साथ उन्होंने आगे कहा, 'किसानों को इसके लाभ से वंचित नहीं किया जाना चाहिये। भारत विकसित देशों, जो काफी अमीर और संसाधन युक्त हैं, की तुलना में जिस प्रकार से महामारी से निपटा वह प्रशंसनीय है।'

इसके अलावा रेल मंत्री ने यह भी कहा, 'आत्मनिर्भर भारत अभियान के हिस्से के रूप में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लघु-बजट के माध्यम से समय पर आर्थिक पैकेज लाकर जनता की काफी मदद की। पीएम मोदी ने पहले मानव जीवन को बचाने और फिर अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का लक्ष्य रखा जबकि कई देशों ने मानव जीवन पर अर्थव्यवस्था को प्राथमिकता दी, लेकिन भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसने जीविका से पहले 'जीवन' पर ध्यान केंद्रित किया।" इस दौरान उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर फटने की घटना को लेकर रेल मंत्री ने कहा, "मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सभी ठीक रहें और किसी को चोट न पहुंचे।"

असम में बोले PM मोदी- 'साजिशकर्ता भारत की चाय को भी नहीं छोड़ रहे हैं'

जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे प्रभास, अनुष्का शेट्टी नहीं बल्कि इस लड़की के साथ लेंगे सात फेरे

घूमर पर नाचते नजर आईं सौम्य टंडन, वीडियो वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -