जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे प्रभास, अनुष्का शेट्टी नहीं बल्कि इस लड़की के साथ लेंगे सात फेरे
जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे प्रभास, अनुष्का शेट्टी नहीं बल्कि इस लड़की के साथ लेंगे सात फेरे
Share:

भारतीय दक्षिण फिल्म अभिनेता प्रभास बैक टू बैक कई मूवीज को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। लेकिन इसके साथ-साथ ‘बाहुबली’ अभिनेता की लव लाइफ पर भी हर किसी की नजर बनी रहती है। प्रभास दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट हैंडसम बैचलर माने जाते हैं। तो वहीं, एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी भी अभी तक कुंवारी हैं। इन दोनों ने कई मूवीज में साथ काम भी किया है। लेकिन बाहुबली में इनकी जबरदस्त केमिस्ट्री ने तो पूरे भारत में ही आग लगा दी थी।

तभी से अभिनेता प्रभास का नाम तेलुगु मूवीज की लेडी सुपरस्टार कही जाने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी से जोड़ा जाता है। हालांकि ये दोनों ही स्टार्स एक दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताते हैं। इसके बाद भी इनकी जोड़ी को साथ देखने के लिए प्रशंसक सुपर एक्साइटेड होते हैं। किन्तु हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिससे प्रभास तथा अनुष्का शेट्टी को साथ देखने वाले प्रशंसकों को झटका लगने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रभास अब शीघ्र ही शादी करने की योजना बना रहे हैं। लेकिन अनुष्का शेट्टी नहीं बल्कि उनकी दुल्हनिया कोई एनआरआई होने वाली है। टॉलीवुड.नेट की रिपोर्ट की मानें तो बज है कि अनुष्का शेट्टी अमेरिका स्थित एक सॉफ्टवेयर कंपनी के फाउंडर की बेटी संग विवाह रचाने वाले हैं। ये एक अरेंज मैरिज होनी है। जिसके लिए दोनों की फैमिली के बीच चर्चा भी हो चुकी है। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि स्वयं प्रभास ने इस रिलेशन के लिए हरी झंडी दे दी है। जिसके पश्चात् दक्षिण अभिनेता की शादी की तैयारियों के लिए परिवार जुट गया है। 

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की वैनिटी वैन Falcon का हुआ एक्सिडेंट, फिर हुआ ये...

सुभाष्री गांगुली लंबे समय के बाद बंगाली फिल्मों में करेंगी वापसी

सोहम चक्रवर्ती अपनी आने वाली फिल्म में रितिका सेन के साथ आएँगे नज़र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -