महेश भट्ट और पूजा भट्ट को लेकर बोले राहुल रॉय-  'ब्रेन स्ट्रोक के बाद हालचाल तक नहीं पूछा', सलमान खान का जताया आभार
महेश भट्ट और पूजा भट्ट को लेकर बोले राहुल रॉय- 'ब्रेन स्ट्रोक के बाद हालचाल तक नहीं पूछा', सलमान खान का जताया आभार
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के अभिनेता राहुल रॉय को वर्ष 2020 में ब्रेन स्ट्रोक आया था। वह लद्दाख में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे जब उनकी तबीयत बिगड़ी। लंबे वक़्त तक उनका उपचार चला। इसके चलते उनकी बहन प्रियंका ने उनका पूरा ख्याल रखा। राहुल रॉय ने बताया था कि सलमान खान ने उनकी काफी सहायता की तथा हॉस्पिटल का बकाया बिल भरा। इसके लिए उन्होंने सलमान खान का आभार भी जताया। 

वहीं अब उन्होंने खुलासा किया कि ब्रेन स्ट्रोक के पश्चात् महेश भट्ट और पूजा भट्ट ने ना तो उनसे और ना ही उनके परिवार से संपर्क किया। राहुल रॉय ने महेश भट्ट की फिल्म 'आशिकी' से डेब्यू किया था। पहली फिल्म से वह रातों रात लोकप्रिय हो गए थे। तत्पश्चात उन्होंने महेश भट्ट की 'जुनून' में भी काम किया। वह पूजा की फिल्म भी कर चुके हैं। ब्रेन स्ट्रोक के बाद राहुल रॉय को एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया था तथा उन्हें हॉस्पिटल के ICU में रखा गया। अपने एक इंटरव्यू में राहुल ने बताया कि महेश भट्ट, पूजा भट्ट, करिश्मा कपूर, मनीषा कोइराला और रवीना टंडन ने भी मुश्किल की इस घड़ी में उनसे संपर्क नहीं किया। आगे उन्होंने कहा कि अब उन्हें इंडस्ट्री में काम की आवश्यकता है।

राहुल की बहन प्रियंका बोलती हैं, 'ठीक है, देखो घर से भी किसी का फोन नहीं आया। चलता है। ठीक है। मैंने इसको यही सिखाया है। पहले इसको थोड़ा बुरा लगा। जो आए उनका शुक्रिया अदा करना चाहिए। भले ही सलमान को नहीं मालूम था, उसको जब पता चला उसने मुझे कॉल किया। मैंने बोला- ठीक है, जैसे ही हमें मौका मिलेगा हम उनका आभार चुकाएंगे। मगर आप उस प्यार के बदले कुछ चुका नहीं सकते। आप पैसे वापस कर सकते हैं लेकिन वो प्रेम वापस नहीं कर सकते।' फरवरी में सलमान खान ने हॉस्पिटल का उनका बकाया बिल चुकाया। राहुल रॉय की बहन ने 'एलएसी' फिल्म के डायरेक्टर पर सहायता नहीं करने का आरोप लगाया था। उन्होंने जो पैसे दिए वह फिल्म के बकाया पैसे ही थे जो उनकी फीस के लिए दिया जाना था। 

विक्की कौशल ने शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया कैटरीना कैफ का जन्मदिन, वायरल हुई तस्वीरें

बार्बी डॉल लुक में दिखीं बॉलीवुड की ये हसीनाएं, छूटे फैंस के पसीने

भारतीय संगीत मन को देगा भरपूर शांति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -