राहुल जोड़ रहे भारत, मध्यप्रदेश में टूट रही कांग्रेस?
राहुल जोड़ रहे भारत, मध्यप्रदेश में टूट रही कांग्रेस?
Share:

इंदौर। देश की सबसे पुरानी राजनितिक पार्टी कांग्रेस में अपनी ही पार्टी में विवाद देखने को मिल रहा है। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और नेता अरविंद बागड़ी के खिलाफ पार्टी ने मोर्चा खोला है। जिसको लेकर इंदौर के रीगल तिराहे स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पर पत्रकार वार्ता आयोजित की ओर कांग्रेस शहर अध्यक्ष को पद से हटाने और पार्षद चुनाव में कार्यकर्ताओं से पैसे लेकर टिकट देने का गंभीर आरोप लगाया गया हैं।

इस दौरान कांग्रेस के शहर प्रवक्ता अनूप शुक्ला ने पत्रकार वार्ता इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पर पैसा कमाने का आरोप लगया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल को शहर अध्यक्ष बने 1095 दिन हो गए हैं लेकिन बमुश्किल 195 दिन भी कॉन्ग्रेस गांधी भवन कार्यालय पर नहीं पहुंचे हैं। अनूप शुक्ला ने आरोप लगाया कि कोई भी कार्यकर्ता अपनी बात रखते हैं तो उसे दबा दिया जाता है और वरिष्ठ नेताओं से बात नहीं करने दी जा रही है।

इस पूरे विवाद पर आगे बोलते हुए उन्होंने शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल पर पार्षद चुनाव कार्यकाल के दौरान भी टिकट के दौरान पैसे लेने का आरोप लगाया है। पत्रकार वार्ता में मुख्य मांग कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल को पद से हटाने को ली गई है, जिसकी शिकायत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से भी की गई है। एक तरफ राहुल गाँधी जैसे कांग्रेस के बड़े नेता भारत जोड़ो जैसी यात्रा कर रहे है तो वही दूसरी तरफ कांग्रेस में ऐसे विवाद होना पार्टी को सवालों के घेरे में खड़ा करती है?

8 साल बाद व्यापम मामले में आरोपियो को 7-7 साल की सजा

8 से 10 जनवरी को होने वाले प्रवासी सम्मलेन के लिए सज रहा इंदौर

इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रुपए की ठगी, हड़पे 45 लाख रुपए

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -