राहुल बाबा बिहार में करेंगे चुनावी रैली, फिर चलाऐंगे मोदी पर शब्द बाण
राहुल बाबा बिहार में करेंगे चुनावी रैली, फिर चलाऐंगे मोदी पर शब्द बाण
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस के उपाध्यक्ष सांसद राहुल गांधी एक बार फिर बिहार विधानसभा के चुनावी मैदान में रैलियों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधेंगे। संभावना जताई जा रही है कि इस बार वे दालों के दाम बढ़ने को लेकर भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों ले सकते हैं। उल्लेखनीय है कि दाल के दाम बढ़ने का असर बड़े पैमाने पर बिहार की जनता पर पड़ रहा है। राहुल गांधी 26 अक्टूबर को राज्य में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। दूसरी ओर 29 अक्टूबर को उनकी चुनावी सभा है तो 2 नवंबर को भी वे चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

राहुल के चुनावी कार्यक्रमों को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। पार्टी की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार राहुल द्वारा 26 अक्टूबर को तीन चुनावी रैलियों में भागीदारी की जाएगी। जिसमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी जिले में रैली का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जनता परिवार महागठबंधन के लिए वोट मांगेगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण व सीतामए़ी जिले में रैली का आयोजन भी किया जाएगा। राहुल की रैलियां वाल्मिकी नगर, रामनगर विधानसभाओं में पहुंचेंगी। यही हीं उनकी रैली गोविंद गंज और बेतिया विधानसभा में भी पहुंचेंगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -