राहुल गांधी का वार- 'देश के किसानों ने मांगी मंडी, पीएम ने थमा दी भयानक मंदी '
राहुल गांधी का वार- 'देश के किसानों ने मांगी मंडी, पीएम ने थमा दी भयानक मंदी '
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कृषि कानूनों को लेकर लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोल रहे हैं। इससे पहले भी राहुल नए कृषि कानूनों को किसानों, मजदूरों और देश की नींव को कमजोर करने वाला करार दे चुके हैं। इसी क्रम में उन्होंने एक बार फिर पीएम मोदी पर हमला बोला है।

राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक ट्वीट में कहा है कि, 'देश के किसानों ने मांगी मंडी, पीएम ने थमा दी भयानक मंदी।' इसके साथ उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार की खबर को भी ट्वीटर पर साझा किया है, जिसमें कहा गया है कि बिहार के किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं और पंजाब के किसानों की तर्ज पर मंडी की मांग कर रहे हैं। इससे पहले, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित सीएम निवास में राज्योत्सव कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल ने कहा कि, नए कृषि कानून किसानों, मजदूरों और देश की बुनियाद को कमजोर करने वाले हैं। मुझे उम्मीद है कि पीएम मोदी इन नए कानूनों पर पुनर्विचार करेंगे। 

राहुल गांधी ने आगे कहा कि, देश में किसान की हालत के बारे में सभी जानते हैं। किसानों की ख़ुदकुशी की खबरें भी आए दिन मिलती रहती हैं। एक तरह से देश ने स्वीकार कर लिया है कि किसान ख़ुदकुशी करते हैं, किन्तु हमें स्वीकार नहीं करना है। हमें किसान, श्रमिक, छोटे दुकानदारों की रक्षा करनी चाहिए। उनके साथ मिलकर खड़ा होना चाहिए क्योंकि किसान और मजदूर इस देश की बुनियाद हैं। यदि वह कमजोर होंगे, तब यह नींव कमजोर होगी। अगर हम उनकी रक्षा करते हैं, तब ही देश सशक्त होगा। 

 

रामविलास पासवान की मौत में साजिश ! शक के दायरे में बेटे 'चिराग' का भी नाम

बिहार चुनाव: चिराग का नया चुनावी नारा - 'नीतीश कुआं तो तेजस्वी खाई, लोजपा-भाजपा सरकार बनाईं'

‘जिस लड़की का रेप हो जाए, उसे आत्महत्या करके मर जाना चाहिए’ - केरल कांग्रेस अध्यक्ष

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -