बहाने बनाना बंद करे और सरकार चलाए PM मोदी : राहुल गांधी
बहाने बनाना बंद करे और सरकार चलाए PM मोदी : राहुल गांधी
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है। यह आलोचना ऐसे समय की गई है जब संसद का बजट सत्र प्रारंभ होने वाला है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोलते अधिक हैं, जबकि इस संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति का कार्य देश चलाने का होता है बोलने का नहीं। उल्लेखनीय है कि संसद का बजट सत्र 23 फरवरी से प्रारंभ होने जा रहा है।

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री पर चलाए गए शब्द बाण का विरोध एनडीए द्वारा किया जा सकता है। गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्य बहाने बनाने का नहीं है। वे महंगाई बढ़ने पर कारण देते हैं, किसानों और श्रमिकों को लाभ न मिलने के लिए वे कुछ भी बोल नहीं पा रहे हैं। देश ने एक नेता चुना है और इन नेताओं को किसी तरह के बहाने नहीं बनाने चाहिए। नेताओं को कार्य करना होगा। जिसके कारण उन्हें चुना गया है। 

मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो बहाने ही बना रहे हैं। आखिर 18 माह से किसानों के लिए हितकारी कार्य नहीं किए जा सके हैं। श्रमिकों के लिए कोई कार्य नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश चलाने के लिए होता है बहाने बनाने के लिए नहीं। उनका कहना था कि कई उद्योगपति उनके पास आते हैं और यह कहते हैं कि मोदी हमारे लिए सरकार चला रहे हैं मगर हमारा कार्य नहीं कर रहे हैं। निश्चितरूप से वे बहाने बनाऐंगे। 

उनका कहना था कि सरकार महज तीन या फिर चार सांठगांठ वाले पूंजीवादी मित्रों के हित में कार्य करती है। यूपीए के कार्यकाल की कई योजनाऐं ऐसी हैं जिनकी केंद्र सरकार उपेक्षा कर रही है। न तो मनरेगा का कार्य ठीक से चल पा रहा है और न ही यूपीए की अन्य योजनाओं को केंद्र आर्थिक गति प्रदान कर रहा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा के ही साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र को रेग्युलेट करने का कार्य आरएसएस द्वारा किया जा रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -