राहुल ने कहा सरकार नहीं दे रही बोलने का अवसर
राहुल ने कहा सरकार नहीं दे रही बोलने का अवसर
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद के बाहर मौजूद पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बियरकिंग विजय माल्या को सरकार द्वारा मदद पहुंचाने के मामले में कहा कि सरकार उन्हें बोलने का अवसर नहीं देती है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सरकार उन्हें बोलने का अवसर नहीं देती है। वे तो हर मसले पर अपनी बात रखना चाहते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी कई तरह के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री यह चाहते हैं कि कुछ मसले ऐसे रहें जिन पर चर्चा ही न हो।

इसके पूर्व राज्यसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने सवाल उठाए। उन्होंने सरकार पर माल्या की मदद का आरोप भी लगाया। उनके सवाल पर केंद्रीय मंत्री जेटली ने कहा था कि माल्या पर 22 प्रकरण दर्ज हैं। 30 नवंबर वर्ष 2015 तक माल्या पर करीब 9091 करोड़ रूपए का कर्जा है। दूसरी ओर विरोधियों द्वारा भाजपा पर हमले किए जा रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि उद्योगपति विजय माल्या कहीं भी शांति से नहीं रह सकते हैं सरकार उन्हें भारत लेकर आएगी। उल्लेखनीय है कि माल्या 17 सरकारी बैंकों का कर्ज चुकाने में असफल रहे हैं। इसके बाद वे देश भी छोड़कर देश से बाहर हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -