राहुल फिर किसान पदयात्रा पर, उत्तरप्रदेश के गन्ना किसानों की लेंगे सुध
राहुल फिर किसान पदयात्रा पर, उत्तरप्रदेश के गन्ना किसानों की लेंगे सुध
Share:

सहारनपुर ​: कांग्रेस उपाध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी एक बार फिर किसान पदयात्रा की तैयारी में हैं। किसानों का दर्द जानने के लिए आज राहुल उत्तरप्रदेश के किसानों के पास पहुंचेंगे। हालांकि राहुल अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में पहले ही किसानों से मिल चुके हैं मगर वे उत्तरप्रदेश में पदयात्रा कर यहां के गन्ना किसानों की परेशानियां जानेंगे। इस दौरान गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर राहुल किसानों से मिलेंगे। राहुल की पदयात्रा 6 किलोमीटर लंबी होगी।

इस तरह की पदयात्रा सहारनपुर से प्रारंभ होगी। सहारनपुर के औद्योगिक निगम के इंडस्ट्रियल क्षेत्र में प्रातः 10.30  बजे पदयात्रा प्रारंभ होगी।  कांग्रेस उपाध्यक्ष की पदयात्रा यहां से सांसद राहुल गांधी भोजपुर तगा होते हुए हरडाखेड़ी पहुंचेंगे। हरडाखेड़ी में सांसद राहुल गांधी द्वारा किसानों से उनकी परेशानियां सुनी जाएगी। यहां से वे सिकरी कलां होते हुए पटनी पहुंचेंगे।

पटनी में वे किसान पंचायत करेंगे। इस पंचायत में वे किसानों की परेशानियां सुनेंगे। किसानों से वे चर्चा करेंगे और बकाया भुगतान की मुश्किल जानेंगे। साथ ही फसल खरीदी और उसमें आने वाले नुकसान को लेकर भी वे किसानों से चर्चा करेंगे। गन्ना किसानों की दूसरी परेशानी भी सांसद राहुल गांधी सुनेंगे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -