राहुल कर रहे असम में विस चुनाव हेतु मशक्कत
राहुल कर रहे असम में विस चुनाव हेतु मशक्कत
Share:

नई दिल्ली : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी असम के दो दिवसीय दौरे पर हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी यहां पर विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पहुंचे हें। जिसके लिए वे पार्टी के प्रचार हेतु अपनी औपचारिक शुरूआत करेंगे। वे अपने 2 दिवसीय दौरे के तहत यहां पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राहुल के 2 दिवसीय दौरे के तहत वे कार्यकर्ताओं से भेंट भी करेंगे।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 में असम में विधानसभा की 126 सीटों हेतु चुनाव किया जाना है। कांग्रेस द्वारा 126 सीट अकेले लड़ने का निर्णय भी लिया गया है। राहुल राज्य के कई क्षेत्रों में पदयात्रा भी करेंगे और लोगों से चर्चा करेंगे। उसने राज्य में किसी और दल से गठबंधन नहीं करने का निर्णय भी लिया। दो दिवसीय दौरे के तहत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोनितपुर और लखीमपुर में भी राहुल की जनसभाओं का आयोजन होगा।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी कांग्रेस को पुनर्जीवित करने में लगे हैं। ऐसे में वे कई तरह की जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। तो दूसरी ओर राहुल कई तरह के दौरे कर विभिन्न वर्गों को कांग्रेस की ओर करने का प्रयास कर रहे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -