कांग्रेस के लिए 'राहू' बन गए हैं राहुल गांधी: CM शिवराज
कांग्रेस के लिए 'राहू' बन गए हैं राहुल गांधी: CM शिवराज
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी को ना तो देश के बारे में और ना ही यहां की नीतियों के बारे में खबर है। उन्होंने कहा कि वो कांग्रेस के लिए 'राहू' बन गए हैं। राजधानी भोपाल में संवाददाताओं से चर्चा के चलते शिवराज सिंह चौहान ने यह बात कही है। 

राहुल पर तंज कसते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'राहुल गांधी एक ऐसे नेता है जिन्हें ना तो देश के बारे में जानकारी है तथा ना ही देश की नीतियों के बारे में। राहुल गांधी जी देश संविधान के हिसाब से चलता है, शब्दों के अनुसार नहीं। देश के लोग जानते हैं कि कांग्रेस देश के लिए परेशानी है एवं कांग्रेस की समस्या राहुल गांधी हैं। गांधी कांग्रेस के लिए राहु बन गए हैं। इसलिए पूरे देश के लिए अमृतकाल चल रहा है तो कांग्रेस के लिए राहू काल चल रहा है।'

आगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गांधी-नेहरू परिवार के लिए जो नेता गुलामी करते हैं तो राहुल गांधी को राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुले हैं। मगर सच्चाई यह है कि राहुल गांधी स्वयं गांधी-नेहरू परिवार के सबसे असफल, गैरजिम्मेदार, कमजोर और घमंडी नेता हैं। वर्ष 2013 में मनमोहन सिंह की सरकार के वक़्त राहुल गांधी द्वारा एक अध्यादेश फाड़े जाने का जिक्र करते हुए शिवराज ने कहा कि क्या वो अहंकार नहीं था। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वो अहंकार में डूबे हुए हैं। कांग्रेस नेता पर हमला बोलते हुए शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी ने विभिन्न जातियों और वर्गों का अपमान किया है। राहुल गांधी को पता है कि पिछड़े वर्ग के लोग उन्हें चुनौती नहीं दे सकते इसलिए घमंड में आकर कुछ भी बोलते हैं। राहुल गांधी ने पूरे समाज को चोर कहकर उन्हें गाली दी है। क्या यह घमंड नहीं है, राहुल गांधी को बताना चाहिए। आगे मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि इसके बाद भी राहुल गांधी कहते हैं कि वो माफी नहीं मांगेंगे। आज पिछड़े वर्ग के लोग यह कह रहे हैं कि ना तो वो कांग्रेस को माफ करेंगे और ना ही राहुल गांधी को। अभी तो सिर्फ सांसदी और सरकारी बंगला गया है यदि कांग्रेस पिछड़े वर्गों के लोगों से यूं ही लड़ती रही तो कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। 

1 अप्रैल को होगा खास आगाज, भोपाल दौरा करेंगे पीएम मोदी...देंगे खास सौगात

राजस्थान स्थापना दिवस पर सीएम ने किया बड़ा एलान, कहा- 500 रुपए में मिलेगा सिलेंडर

रामनवमी पर हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, बावड़ी में गिरे 2 दर्जन लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -