चुनाव में खत्म हुई मोदी की क्रेडिबिलिटी - राहुल गांधी
चुनाव में खत्म हुई मोदी की क्रेडिबिलिटी - राहुल गांधी
Share:

नईदिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कांग्रेस की हार होने के बाद भी विधानसभा चुनाव के परिणामों को कांग्रेस के लिए बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को जबरदस्त झटका लगा है। गुजरात के लोग मोदी माॅडल को नहीं मानते हैं। उन्होंने इसे नकार दिया है। हमारे लिए, यह अच्छा परिणाम है। संकट को प्यार से भाईचारे से हल किया जा सकता है।

गुजरात की जनता ने तीन माह में मुझे सिखाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए, एक संदेश है जो कि, गुजरात की जनता ने दिया है कि, गुस्सा आपके काम नहीं आएगा आपको प्यार से काम लेना होगा। मोदी के गुस्से को प्यार हराएगा। लोग गुजरात माॅडल को नहीं मानते हैं।

आने वाले चुनाव में आपको विभिन्न बातें अच्छे से नज़र आएगी. गुजरात चुनाव हमारे लिए अच्छा रहा। हम हार गए लेकिन, रिजल्ट अच्छा रहा। भाजपा और मोदी की साख प्रभावित हुई है। आखिर जय शाह के बारे में, नोटबंदी और जीएसटी को लेकर वे क्यों बात नहीं करते हैं। उन्होंने इन मुद्दों पर कुछ भी क्यों नहीं कहा। राहुल गांधी ने नोटबंदी और जीएसटी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि मोदी की साख प्रभावित हुई है और आने वाले चुनावों में यह सब साफ नज़र आएगा। 

गांधी प्रतिमा के सामने तृणमूल कांग्रेस ने किया FRDI के विरोध में प्रदर्शन

सतपाल सिंह सत्ती को 3196 मतों से शिकस्त

गुजरात में जीत का दावा करने वाली कांग्रेस हिमाचल भी हार गयी- नीतीश कुमार

EVM टैम्परिंग पर बोले नीतीश कुमार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -