अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में राहुल गांधी ने टेका माथा, लंगर हॉल में बर्तन धोने की सेवा करते Video आया सामने
अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में राहुल गांधी ने टेका माथा, लंगर हॉल में बर्तन धोने की सेवा करते Video आया सामने
Share:

अमृतसर: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज सोमवार (2 अक्टूबर) पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर का दौरा किया। स्वर्ण मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद राहुल गांधी ने 'सेवा' में भी हिस्सा लिया. उन्हें पार्टी के अन्य सदस्यों और गुरुद्वारा स्वयंसेवकों के साथ बर्तन धोते देखा गया। कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने कहा, ''वह शहर में रात बिताएंगे।'' 

 

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा कि, 'यह उनकी निजी, आध्यात्मिक यात्रा है, आइए उनकी निजता का सम्मान करें। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे इस यात्रा के लिए शारीरिक रूप से उपस्थित न हों। आप सभी आत्मा से अपना समर्थन दिखा सकते हैं और अगली बार उनसे मिल सकते हैं।" उल्लेखनीय है कि, ड्रग्स मामले में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच तनाव के बीच राहुल गांधी का अमृतसर दौरा हो रहा है।

बता दें कि, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को पिछले हफ्ते पंजाब पुलिस ने ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया था। कांग्रेस नेता ने AAP और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर ''खून का प्यासा'' होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा था कि, "अगर वह मुझे शारीरिक रूप से भी खत्म कर दें तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा।" AAP सरकार ने दावा किया है कि 2015 के एक मामले में "ताजा सबूत" के कारण खैरा की गिरफ्तारी हुई है। बता दें कि, AAP और कांग्रेस भले ही भाजपा के खिलाफ बनाए गए INDIA गठबंधन के सदस्य हों, लेकिन सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी ने दोनों में एक बार फिर टकराव पैदा कर दिया है, जिससे दोनों के लिए एक साथ काम करना मुश्किल हो सकता है।

बिहार 'जातिगत जनगणना' में OBC की 63 फीसदी आबादी, हक मिलेगा या बंगाल जैसा 'खेला' हो जाएगा ?

क्या राहुल गांधी को समझ आ गया 'हिन्दू-हिंदुत्व' का अर्थ, या फिर चुनाव आ गए ? बोले- सत्यम शिवम् सुंदरम

मणिपुर में किसने फैलाया था 'नफरत' का केरोसिन, कैसे रचा गया पूरा प्रोपेगेंडा ? महीनों बाद ख़ुफ़िया एजेंसियों के हाथ लगा सबसे बड़ा सबूत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -