कोलकाता पुल हादसे को लेकर राहुल के निशाने पर ममता सरकार
कोलकाता पुल हादसे को लेकर राहुल के निशाने पर ममता सरकार
Share:

कोलकाता : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज पश्चिम बंगाल पहुंचे। राहुल ने यहां पर तीन रैलियों में शामिल होने की तैयारी की। चुनाव प्रचार के तहत राहुल गांधी आसनसोल पहुंचे। जहां उन्होंने उपस्थितों को संबोधित किया। उन्होंने कोलकाता में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के हिस्से के ढह जाने पर निशाना साधा। इस दौरान उनका कहना था कि आखिर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले 5 वर्षों में कोलकाता में बनाए गए पुल का निर्माण कार्य क्यों ठहरा हुआ था।

यदि तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनी और तृणमूल के नेता सत्ता में आए तो फिर पुल पूरी तरह से क्यों नहीं बनाया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर पहली प्राथमिकता युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध करवाना होगा। पश्चिम बंगाल पहुंचने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दुर्घटना में हताहतों से मिलने पहुंचे।

उन्होंने यहां पर उन्होंने घायलों के उपचार की जानकारी ली। घायलों से भी उन्होंने चर्चा की। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार दोपहर को बर्धमान जिले के बिरसा मुंडा ग्राउंड  में रैली में उपस्थितों को संबोधित करेंगे। यही नहीं बंकुरा जिले के तमिलबांध ग्राउंड के ही साथ बर्धमान जिले के दुर्घापुर में भी राहुल की रैली का आयोजन किया जाएगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -