पति राघव चड्ढा के जन्मदिन पर परिणीति चोपड़ा ने शेयर की अनसीन रोमांटिक तस्वीरें, फैंस लूटा रहे प्यार
पति राघव चड्ढा के जन्मदिन पर परिणीति चोपड़ा ने शेयर की अनसीन रोमांटिक तस्वीरें, फैंस लूटा रहे प्यार
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों AAP के नेता राघव चड्ढा संग अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। परिणीति और राघव की शादी बहुत ख़बरों में रही थी। दोनों की शादी की कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। शादी के बाद परिणीति एवं राघव की ये पहली दिवाली है, जिसे लेकर दोनों बहुत उत्साहित हैं। शादी के बाद राघव परिणीति संग आज अपना पहला जन्मदिन मना रहे हैं। पति राघव के जन्मदिन पर परिणीति ने उनके साथ अपनी कई सारी खूबसूरत फोटोज कर उन पर ढेर सारा प्यार बरसाया है।

राघव चड्ढा आज अपना 35वां जन्मदिन अपनी पत्नी परिणीति के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस विशेष अवसर पर परिणीति ने इंस्टाग्राम पर कई अनदेखी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें दोनों काफी रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। किसी फोटो में परी राघव के गले लगती तो किसी में उन्हें किस का पोज देती दिखाई दे रही हैं। तो कहीं पर किसी कैफे में बैठकर डेट को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत दिख रही हैं। ये तस्वीरें उनकी शादी की बाद के ट्रिप के समय की लग रही।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

वही इन फोटोज के साथ परिणीति चोपड़ा ने राघव के लिए कैप्शन में ढेर सारा प्यार बरसाया है। परिणीति ने कैप्शन में लिखा, 'आप मेरे लिए भगवान का दिया गया सबसे अच्छा तोहफा हो, मेरे रागाई! आपका मन और बुद्धि मुझे हैरान कर देते हैं। आपकी वैल्यू, ईमानदारी और भरोसा मुझे एक बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करता है। परिवार के प्रति आपकी कमिटमेंट मुझे हर दिन लकी महसूस कराती है। आपका शांति ही मेरी दवा है। आज ऑफिशियल मेरा फेवरेट दिन है, क्योंकि मेरे लिए आज ही आपका जन्म हुआ था। हैप्पी बर्थडे हसबैंड! मुझे चुनने के लिए शुक्रिया।' परिणीति ने इस मैसेज में अपने दिल की सारी बातें लिख दी हैं, जो वह राघव के लिए महसूस करती हैं। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स राघव को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

सलमान खान के गाने पर डांस करती नजर आई ऐश्वर्या राय! इंटरनेट पर वायरल हुआ VIDEO

प्रेग्नेंट गौहर खान का पेट पकड़कर रणवीर सिंह ने किया था कुछ ऐसा कि आज तक भूल नहीं पाई है एक्ट्रेस

जावेद अख्तर ने बांधे सलमान खान की तारीफों के पुल, बोले- 'सुपरस्टार होने के बावजूद...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -