अब नज़र नहीं आएगा राजेश खन्ना का आशीर्वाद
अब नज़र नहीं आएगा राजेश खन्ना का आशीर्वाद
Share:

मुंबई : बाॅलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना के मुंबई के कार्टर रोड़ स्थित शानदार और आलीशान बंगला 'आशीर्वाद' जमींदोज़ होने की कगार पर है। दरअसल इस बंगले के नए मा‍लिक मंगलोरियर शशि किरण शेट्टी ने इसे तोड़ने का मन बना लिया है। इस स्थान पर नया घर बनाने की योजना है। इस सिलसिले में पुराने बंगले को तोड़ने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। 18 जुलाई वर्ष 2012 को फिल्म अभिनेता राजेश खन्ना की मृत्यु हो जाने के बाद उसका यह बंगला उनकी दोनों ही पुत्रियों ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना के पास रखा गया था।

ऐसे में फिल्म अभिनेता राजेश खन्ना की लिव इन पार्टनर अनिता आडवाणी को लेकर विवाद हो गए थे। दरअसल अनिता इस बंगले पर अपना हक जता रही थीं और राजेश खन्ना की संपत्ति में अपनी भागीदारी का दावा भी कर रही थीं। इस बंगले को ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना वास्तविक मालिक कहा गया।

वर्ष 2014 में इस बंगले को शशि किरण शेट्टी ने खरीदा। यह बंगला आॅल लाॅजिस्टिक्स लिमिटेड के सीएमडी और फाउंडर शेट्टी ने खरीदा। मगर अब ये इसके स्थान पर दूसरा भवन बना रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बंगला राजेश खन्ना ने वर्ष 1970 में अभिनेता राजेंद्र कुमार से 3.5 लाख में खरीदा था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -