हाॅलीवुड से लेकर पंजाबी फिल्मों तक प्रियंका की धूम
हाॅलीवुड से लेकर पंजाबी फिल्मों तक प्रियंका की धूम
Share:

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सफलता के नए आयाम गढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां उन्होंने बाॅलीवुड, हाॅलीवुड और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दस्तक से सबको हैरान कर दिया, वहीं वह अब पंजाबी फिल्मों में भी इंट्री करने जा रही है।

खबरों के मुताबिक, प्रियंका अब पंजाबी फिल्म प्रोड्यूस कर रही हैं। गौरतलब है कि प्रियंका की पहली मराठी फिल्म वेंटिलेटर रिलीज हुई, जिसे राजेश मापूसकर ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में आशुतोष गोवारिकर ने फिल्म में लीड रोल निभाया था। प्रियंका की इस फिल्म को क्रिटिकली काफी सराहना मिली थी। मराठी फिल्म के बाद प्रियंका ने डेब्यू पंजाबी फिल्म का एलान ट्वीटर पर किया है। उनकी इस फिल्म का टाइटल सरवन है। ये फिल्म अगले महीने रिलीज हो रही है।

प्रियंका की प्रोडक्शन कंपनी रीजनल सिनेमा में लगातार आगे बढ़ रही है। प्रियंका की कंपनी पर्पल पेबल्स की पहली फिल्म भोजपुरी भाषा में थी, जिसका टाइटल बम बम बोल रहा है काशी था। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव यानि निरहुआ ने लीड रोल निभाया था। 

कहानी 2 के किरदार से रोमांचित है अर्जुन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -