कलह खत्म करने के लिए विधायक मदनलाल के घर पहुंचे सिद्धू, साथ में थे ये 6 लोग
कलह खत्म करने के लिए विधायक मदनलाल के घर पहुंचे सिद्धू, साथ में थे ये 6 लोग
Share:

चंडीगढ़: पंजाब में विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस पार्टी में जारी कलह अभी तक नहीं रुकी है। इस कलह के मध्य रविवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला में प्रदेश मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत पार्टी के 6 विधायकों के साथ MLA मदनलाल के घर पहुंचे। कहा जा रहा है कि सिद्धू यहां कांग्रेस में जारी कलह को समाप्त करने के लिए पहुंचे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा नवजोत सिंह सिद्धू के विवाद की वजह से इनका नेताओं से भेंट का दौर निरंतर जारी है।

वही नवजोत सिंह सिद्धू ने इससे पूर्व भी प्रदेश के कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक की थी। वहीं दूसरी तरफ सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने भी अपने नजदीकी मंत्रियों तथा विधायकों और सांसदों के साथ बैठक की थी। इससे प्रदेश की राजनीत गर्मा गई है। दोनों नेताओं के बीच विवाद को सुलझाने के लिए कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेता भी दोनों से चर्चा कर चुकें हैं। इसे संबंध में पिछले दिन भी पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने अमरिंदर सिंह से भेंट की थी।

इसके साथ ही नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है। पंजाब कांग्रेस में संभावित सांगठनिक परिवर्तन को लेकर सियासी चर्चा के बीच सूत्रों ने कहा कि पार्टी की राज्य इकाई में दरार शीघ्र ही सुलझ जाएगी। उन्होंने बताया कि नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख का पद संभालेंगे। सूत्रों ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष होंगे, जबकि उनके साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। सिद्धू के PPCC अध्यक्ष के टूर पर कार्यभार संभालने पर कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने बताया कि उन्हें लगता है कि हालात अच्छेहै। वह मेरे मित्र हैं मगर उन्हें भी नहीं पता कि ऐलान कब होगा। 

कांग्रेस नेता ने किया जनसंख्या नियंत्रण का समर्थन, कहा- 'संजय गांधी ने कोशिश की थी लेकिन...'

विपक्ष पर भड़के संबित पात्रा, कहा- 'न्यूज क्लिक पोर्टल खास एजेंडे के तहत काम कर रहा है'

चीनी कंपनी Xiaomi बनी दुनिया की नंबर 2 स्मार्टफोन निर्माता कंपनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -