कांग्रेस नेता ने किया जनसंख्या नियंत्रण का समर्थन, कहा- 'संजय गांधी ने कोशिश की थी लेकिन...'
कांग्रेस नेता ने किया जनसंख्या नियंत्रण का समर्थन, कहा- 'संजय गांधी ने कोशिश की थी लेकिन...'
Share:

लखनऊ: कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने बीते शनिवार को जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बात की और इसी के साथ इसका खुलकर समर्थन भी किया है। जी दरअसल बीते शनिवार को उन्होंने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून का समर्थन करते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, 'पार्टी के नेता संजय गांधी ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए कोशिश की थी, लेकिन उनका तरीका गलत था। वह समय भी सही नहीं था। इसका खामियाजा तब कांग्रेस को भुगतना पड़ा था। तन्खा शनिवार को यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे।'

आप देख सकते हैं विवेक तन्खा ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'मैं जनसंख्या नियंत्रण का मैं समर्थक हूं। यह देश हित में है, मगर उसके राजनीतिकरण का विरोधी हूं। संजय गांधी ने इमरजेंसी के दौरान सही बात, गलत तरीके से की। बीजेपी से आग्रह की इस राष्ट्रीय मिशन को पार्टी के वोट इशू से ऊपर रखें। नहीं तो राष्ट्र फिर पिछड़ जाएगा।" इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, "इमरजेंसी के दौरान संजय गांधी ने सही बात, गलत तरीके से की। इससे देश कई दशक पिछड़ गया। ''

वहीँ उनके इस बयान पर भूपेंद्र गुप्ता ने असहमति जताई है। उनका कहना है यह गलत है। उन्होंने कहा, 'संजय गांधी ने अपनी बात सही समय पर रखी थी, लेकिन उस समय जनसंघ ने इसका दुष्प्रचार किया। कांग्रेस शुरू से जनसंख्या नियंत्रण कानून के पक्ष में है। हमने कभी इसका विरोध नहीं किया। बीजेपी इस पर शुरू से राजनीति करती हुई आ रही है, जिसका खामियाजा आज देश को भुगतना पड़ रहा है।' वहीँ दूसरी तरफ विवेक तन्खा ने कोरोना की तीसरी लहर के बारे में भी बात की।

उन्होंने इसे बड़ी चुनौती बताते हुए कहा, "अगर हमें इससे निपटना है, तो बड़ी तैयारी करने की जरूरत है। प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के रहे हैं।'' आपको बता दें की विवेक तन्खा ने कोरोना की तीसरी लहर के प्रति तैयारी और संक्रमण से लड़ाई के लिए 30 लाख रुपए की सहयोग राशि इंदौर को दी है, इसका इस्तेमाल शहर के अस्पतालों के बेड, ऑक्सीजन की व्यवस्था, इंजेक्शन के लिए किया जाएगा।

BJP को वोट देकर ब्राह्मण पछता रहे हैं: बसपा सुप्रीमो मायावती

विपक्ष पर भड़के संबित पात्रा, कहा- 'न्यूज क्लिक पोर्टल खास एजेंडे के तहत काम कर रहा है'

16 जुलाई तक अमेरिकियों की तुलना में कनाडाई लोगों को को लगाई गई सबसे ज्यादा कोरोना वैक्सीन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -