पंजाब: निहंग सिख बलदेव सिंह की तलवार मारकर हत्या, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
पंजाब: निहंग सिख बलदेव सिंह की तलवार मारकर हत्या, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Share:

चंडीगढ़: पंजाब के लुधियाना में गुरुवार (15 जून) की देर रात एक निहंग सिख की सरेआम हत्या कर दी गई। ये घटना लुधियाना के डाबा रोड  स्थित गिल कॉलोनी इलाके की है। पुलिस ने बताया है कि, 2 हमलावर एक बाइक पर आए और 30 साल के बलदेव सिंह पर तलवार और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पुलिस ने कहा कि बलदेव सिंह पैदल चल रहे थे और उन्होंने बचने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा किया और तलवार से हमला कर दिया। जिससे बलदेव सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सहायक पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह ने हमलावरों की शिनाख्त प्रिंस और अंकित के रूप में बताई है। गुरप्रीत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'ये घटना CCTV कैमरे में दर्ज हो गई। तीन दिन पहले जब बलदेव ने छबील (लोगों को पानी पिलाने के लिए सामुदायिक सेवा) का आयोजन किया था, तब उनमे और उनके प्रतिद्वंद्वी प्रिंस में विवाद हो गया था। बलदेव को संदेह था कि आरोपी उसकी बहन को परेशान करता था, जिसके बाद उसकी कहासुनी हुई थी। प्रिंस ने बाद में बदला लिया और उसकी हत्या कर दी।'

पुलिस ने जानकारी दी है कि बलदेव सिंह का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी था। बलदेव सिंह के खिलाफ चोरी जैसे छोटे-मोटे अपराधों की कम से कम 10 FIR दर्ज थीं। बता दें कि डाबा थाने में हत्या का केस दर्ज कराया गया है। निहंग सिख बलदेव ड्राइवर था। गुरुवार रात वह काम से वापस लौटकर डॉक्टर से दवाई लेने जा रहा था। उसी दौरान उस पर हमला किया गया। ACP गुरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे और कहा कि इलाके में लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिलाया है कि आरोपियों को जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा। बता दें कि बलदेव पर अटैक करने के बाद हमलावर फरार हो गए। बलदेव सड़क पर ही पड़ा था और तड़प तड़प कर मर गया। बाद में सड़क पर आने जाने वालों ने बलदेव की लाश देखी और फिर पुलिस को सूचित कर दिया गया।

महेंद्रगढ़: रंगराव कॉलोनी में कच्छाधारी गिरोह का आतंक, कई घरों में चोरियां

नकाबपोशों ने किया रोडवेज बस पर अचानक हमला, ड्राइवर को धमकी देकर कैश बैग छीना

पंजाब: शक-शक में पति ने उतार दिया पत्नी को मौत के घाट

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -