अमरिंदर पंजाब कांग्रेस के फिर अध्यक्ष बने
अमरिंदर पंजाब कांग्रेस के फिर अध्यक्ष बने
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को शुक्रवार को पार्टी की राज्य इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। वह इसके पहले राज्य में पार्टी का दो बार नेतृत्व कर चुके हैं। अमरिंदर की नियुक्ति 2017 में प्रस्तावित राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हुई है। अमरिंदर को अध्यक्ष बनाए जाने से गुटबाजी की शिकार पंजाब कांग्रेस को नई जीवनी शक्ति मिल सकती है। कांग्रेस की ओर से यहां जारी एक बयान में कहा गया है, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से प्रताप सिंह बाजवा के इस्तीफे के बाद सोनिया गांधी ने अमरिंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कांग्रेस ने राज्य में पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ को पंजाब विधानसभा में फिर से कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किए जाने की घोषणा की। बाजवा और जाखड़ ने गुरुवार को अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। ये दोनों इस्तीफे ऐसे समय में सामने आए हैं, जब पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने चंद दिनों पहले ही राज्य का दौरा किया था। पार्टी की राज्य इकाई में पहले से गुटबाजी चल रही थी। कांग्रेस ने यह घोषणा भी की कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रचार अभियान समिति की अध्यक्ष होंगी। कांग्रेस के नाभा सीट से विधायक साधु सिंह धरमसोत प्रचार अभियान समिति के उपाध्यक्ष होंगे और लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्ट समिति के संयोजक होंगे।

बयान में कहा गया है, अन्य नियुक्तियां जल्द ही की जाएंगी। अमरिंदर सिंह अमृतसर से सांसद हैं और लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता हैं। उन्होंने 2012 के पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की पराजय के बाद कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। अमरिंदर की नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि सत्ताधारी शिरोमणि अकाली दल शिअद को इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता कि कांग्रेस की कमान अमरिंदर सिंह के हाथ में हो या अन्य किसी के हाथ में।

बादल ने खडूर साहिब में मीडिया से कहा कि नेतृत्व परिवर्तन कांग्रेस का अंदरूनी मामला है। बादल ने कहा, हमारे लिए कांग्रेस के सभी प्रदेश अध्यक्ष एक जैसे हैं, इसलिए हमें इसकी कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि अमरिंदर इसके पहले दो बार पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं, और जब वह पंजाब के मुख्यमंत्री थे, तब कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में हार मिली थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -