'सर्कस बन चुकी है पंजाब कांग्रेस,जिसके सभी नेता जोकर..', सोनिया की पार्टी पर जमकर बरसे केजरीवाल
'सर्कस बन चुकी है पंजाब कांग्रेस,जिसके सभी नेता जोकर..', सोनिया की पार्टी पर जमकर बरसे केजरीवाल
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP) अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पंजाब कांग्रेस बिखर कर एक सर्कस बन चुकी है। उन्होंने पंजाब कांग्रेस के नेतओं को 'जोकर' तक बता दिया है। अगले साल प्रस्तावित पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) अपनी जमीन मजबूत करने में जुटी हुई है, जिसके तहत वह लगातार सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साध रही है। 

सीएम केजरीवाल ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में बेहद कमजोर सरकार है जो जनता को सुरक्षा और ईमानदार शासन नहीं दे सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तमाम नेता आपस में ही लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा पंजाब कांग्रेस बिखर कर एक सर्कस बन गई है और इसके सभी नेता एक 'जोकर' जैसे व्यवहार कर रहे हैं। पंजाब कांग्रेस पूरी तरह से एक सर्कस बन चुकी है और इसके सभी नेता जोकर बन गए हैं। 

लुधियाना बम धमाके को एक चुनावी साजिश बताते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि हर बार चुनावों के वक़्त में ही ब्लास्ट और बेअदबियां क्यों होती हैं। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों के वक़्त मंडी मौड़ में बम ब्लास्ट हुआ था और बरगाड़ी में श्री ग्रंथ साहिब की बेअदबी हुई थी, किन्तु पांच साल गुजर जाने पर भी किसी दोषी को सजा नहीं हुई। 

'समाजवादी इत्र' से फैली भ्रष्टाचार की बू, IT के छापे में मिले 150 करोड़ कैश.. अखिलेश ने किया था लॉन्च

हरीश रावत ने पहले भी कहा था- चुनाव नहीं लडूंगा, लेकिन फिर लड़े: हरक सिंह रावत

यूपी चुनाव: SP-RLD की संयुक्त रैली में शामिल नहीं होंगे अखिलेश यादव, सामने आई बड़ी वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -