दूसरी बार शादी करने जा रहे भगवंत मान, कल चंडीगढ़ में इनके साथ लेंगे सात फेरे
दूसरी बार शादी करने जा रहे भगवंत मान, कल चंडीगढ़ में इनके साथ लेंगे सात फेरे
Share:

चंडीगढ़: पंजाब के सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता भगवंत मान, गुरुवार को शादी के बंधन में बांधने जा रहे हैंप्राप्त जानकारी के मुताबिक, भगवंत मान की शादी चंडीगढ़ में होगी बताया गया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी डॉक्टर गुरप्रीत कौर से होगी यह शादी समारोह सीएम मान के आवास पर ही एक संक्षिप्त कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जाएगा. इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल भी उपस्थित रहेंगे

बता दें कि, यह शादी, भगवंत मान की दूसरी शादी होगी। बता दें कि भगवंत मान की पहली शादी इंद्रप्रीत कौर से हुई थी, परन्तु दोनों का विवाह ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया। वर्ष 2015 में इन्होनें तलाक ले लिया और इनके दो बच्चे भी है। जो अब इंद्रप्रीत कौर के साथ अमेरिका में रहते हैं। बताया जाता है कि भगवंत मान द्वारा अधिक शराब पीने के कारण उनका तलाक हो गया था और अब पंजाब के मुख्यमंत्री फिर एक बार विवाह के बंधन में बांधने जा रहे हैं। 

खुद भगवंत मान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, उनके बच्चें अब उनसे फ़ोन पर भी बात नहीं करते। उन्होंने कहा था कि, मैंने अपने परिवार को वक़्त नहीं दिया और इस वजह से मेरा परिवार बिखर गया। हालांकि, जब मान मुख्यमंत्री बने तो उनकी पत्नी और दोनों बच्चे उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अमेरिका से पंजाब पहुंचे थे। 

'हिन्दू-मुस्लिम दोनों धर्म भ्रष्ट कर रहीं ममता बनर्जी..', दिलीप घोष ने क्यों कही ये बात ?

इन कर्मचारियों को जबरन रिटायर करेगी योगी सरकार, राज्यभर में मचा हड़कंप

क्या अग्निपथ से 'आतंकी' पैदा होंगे ? कांग्रेस मंत्री का विवादित बयान

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -