'हिन्दू-मुस्लिम दोनों धर्म भ्रष्ट कर रहीं ममता बनर्जी..', दिलीप घोष ने क्यों कही ये बात ?
'हिन्दू-मुस्लिम दोनों धर्म भ्रष्ट कर रहीं ममता बनर्जी..', दिलीप घोष ने क्यों कही ये बात ?
Share:

कोलकाता: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने धर्म के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की सीएम और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला है। दिलीप घोष ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बनर्जी हिंदू धर्म और इस्लाम को भ्रष्ट कर रही हैं। वहीं, बंगाल भाजपा ने TMC की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा के विरुद्ध भी मोर्चा खोल दिया है। भाजपा, महुआ की गिरफ्तारी की मांग कर रही है।

मंगलवार को दिलीप घोष ने एक कार्यक्रम में कहा कि, 'हमारा कहना है दूसरे धर्मों का सम्मान करो और अपने धर्म का पालन करो। मगर, हम यहां विपरीत स्थिति देख रहे हैं। हमारी CM हिंदू ब्राह्मण परिवार से आती हैं, मगर वह नमाज पढ़ती हैं और रोजा भी रखती हैं। कभी-कभी वह खाना खाने के बाद इफ्तार पार्टियों में भी चली जाती हैं। इस तरह से ममता इस्लाम और हिंदू धर्म दोनों को भ्रष्ट कर रही हैं।'

भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान को लेकर दिलीप घोष ने कहा कि, 'उनके बयान के बाद कितने लोगों की मौत हुई? मुझे नहीं पता, मगर, आजादी से पहले भी दंगे हुए थे, जिसमे सैकड़ों लोग मारे गए थे। भाजपा और नूपुर शर्मा वहां नहीं थे। पूरा विश्व उस विचारधारा के बारे में बात करने से डरता है, जो इस हिंसा के पीछे है।' घोष ने आगे कहा कि, 'यदि आपको लगता है कि नूपुर शर्मा ने जो कहा है वह गलत है, तो आओ और बहस करो, जनता के सामने टीवी पर अपनी दलील दो। तर्कों पर बात करने के बजाए आप तलवारें निकाल रहे हैं।'

'उन्होंने अधिक MLA होने के बाद भी हमें समर्थन दिया..', सीएम शिंदे ने की PM मोदी और भाजपा की तारीफ

'बयान देना आतंकवाद नहीं, लेकिन गला काटना आतंकवाद..', नूपुर शर्मा पर बोले नकवी

जस्टिस सूर्यकांत और परदीवाला पर चलेगा महाभियोग ? नूपुर शर्मा मामले में शुरू हुआ कैंपेन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -